Vivo V40 Pro को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, 5000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Vivo V40 Pro फोन MediaTek Dimensity 9200+ SoC के साथ रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2024 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40 Pro थाईलैंड की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी NBTC पर नजर आया है।
  • फोन में 6.78 इंच का 120Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन MediaTek Dimensity 9200+ SoC के साथ रिलीज किया जा सकता है।

Vivo V40 Pro फोन Vivo S19 Pro (फोटो में) का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी स्मार्टफोन सीरीज V40 में एक और एडिशन जल्द कर सकती है। कंपनी इस सीरीज में इससे पहले Vivo V40 SE को लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा सीरीज में Vivo V40 Lite को भी सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। अब खबर है कि कंपनी Vivo V40 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन को एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं यहां इसके बारे में क्या जानकारी मिलती है।

Vivo V40 Pro वीवो की V40 सीरीज में टॉप मॉडल के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट (via) किया गया है। फोन थाईलैंड की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी NBTC पर मॉडल नम्बर V2347 के साथ नजर आया है। इसके अलावा फोन इससे पहले UK के सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। अफवाह है कि यह फोन Vivo S19 Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे कंपनी ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया है। लेकिन टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने दावा किया है कि यह पूरी तरह से फोन का रिब्रांडेड वर्जन नहीं होगा। इसमें डिजाइन मिलता जुलता हो सकता है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस एक जैसे होने की संभावना बहुत ज्यादा नहीं है। 

लेकिन अगर फोन को रिब्रांडेड वर्जन के रूप में कंपनी पेश करती है तो, इस लिहाज से फोन में 6.78 इंच का 120Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में 50 मेगापिक्सल के रियर मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50MP का 2X ऑप्टिकल जूम सेंसर भी होगा। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी दे सकती है। 

Vivo V40 Pro फोन MediaTek Dimensity 9200+ SoC के साथ रिलीज किया जा सकता है। इसमें 8 जीबी, 12 जीबी, और 16 जीबी रैम का ऑप्शन मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 जीबी और 512 जीबी के वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कुछ हद तक कहा जा सकता है कि यह Android 14 के साथ Funtouch OS 14 के साथ आ सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  2. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  3. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  5. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  6. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  7. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  8. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  9. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  10. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.