Vivo V29 सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स!

Vivo V29 Series : कंपनी ने अपकमिंग फोन की झलक भी दिखाई है, जिसमें कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले नजर आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 19:29 IST
ख़ास बातें
  • वीवो की नई स्‍मार्टफोन सीरीज होगी लॉन्‍च
  • Vivo V29 सीरीज को कंपनी ने किया टीज
  • कई फीचर्स का भी हो गया खुलासा

हाल में कंपनी ने चेकिया में Vivo V29 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo twitter

Vivo (वीवो) अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्‍च करने जा रही है। एक लेटेस्‍ट टीजर के जरिए कंपनी ने यह कन्‍फर्म किया है। अपकमिंग डिवाइसेज Vivo V29 सीरीज का हिस्‍सा होंगी। टीजर में सिर्फ यह बताया गया  है कि V29 सीरीज के नए फोन जल्‍द आएंगे। लेकिन एक रिपोर्ट में 4 अक्‍टूबर को इंडिया लॉन्‍च की बात कही गई है। कंपनी ने अपकमिंग फोन की झलक भी दिखाई है, जिसमें कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले नजर आता है।  

हाल में कंपनी ने चेकिया में Vivo V29 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्‍टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर मिलता है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। फोन की मोटाई 7.46mm और वजन 186 ग्राम है। 

इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Vivo V29 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। अभी यह कन्‍फर्म नहीं है कि इनमें से कौन से फीचर भारत में आ रही V29 सीरीज का हिस्‍सा होंगे। 

अन्‍य वीवो डिवाइसेज की बात करें, तो कंपनी ने यह बताया है कि उसका T2 Pro 5G स्‍मार्टफोन 22 सितंबर को भारत में लॉन्‍च होगा। यह इस साल अप्रैल में लॉन्‍च किए गए Vivo T2 5G और T2x 5G के समान हो सकता है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। 

Vivo T2 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग वेब पेज भी बनाया गया है। यह कर्व्ड डिस्प्ले और स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में अलाइंड होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका डिजाइन iQoo Z7 Pro 5G के लगभग समान है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.