Vivo V20 SE आया एक्वामरीन ग्रीन अवतार में, जानें कीमत

Vivo V20 SE के एक्वामरीन ग्रीन वेरिएंट की कीमत 20,990 रुपये है। यह दाम Vivo V20 SE के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE के एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन की सेल आज से शुरू
  • वीवो वी20 एसई फोन इससे पहले ग्रेविटी ब्लैक कलर वेरिएंट में था उपलब्ध
  • यह फोन पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है

Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Vivo V20 SE स्मार्टफोन अब भारत में एक्वामरीन ग्रीन कलर वेरिएंट में प्राप्त होगा। इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन जैसे ही है, जिसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। एक्वामरीन ग्रीन कलर वेरिएंट खरीद के लिए आज से Vivo India के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल्स स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। वीवो वी20 एसई फोन इसके अलावा ग्रेविटी ब्लैक वेरिएंट में भी उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, लेटेस्ट कलर वेरिएंट समुद्र से प्रेरित है, वहीं फोन के किनारों पर ब्लू कलर की लाइनिंग दी गई है।
 

Vivo V20 SE Aquamarine Green price, sale offers

वीवो वी20 एसई के एक्वामरीन ग्रीन वेरिएंट की कीमत 20,990 रुपये है। यह दाम Vivo V20 SE के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। इस फोन की सेल जैसे कि हमने बताया Vivo India के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Amazon व Flipkart और रिटेल्स स्टोर्स पर आज से शुरू हो चुकी है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो वीवो वी20 एसई फोन कंपनी के ई-स्टोर से खरीद पर ICICI Bank CC/CC EMI ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत कैशबैक, Kotak Mahindra Bank CC regular & CC/DC EMI ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत का कैशबैक और खरीद के छह महीने के अंदर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट आदि सुविधाएं मिलेंगी।
 

Vivo V20 SE specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ लैस है।
Advertisement

Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Vivo ने वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, इसमें मौजूद सेंसर की बात करें, तो इस फोन में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 161.00x74.08x7.83mm के इस फोन का भार 171 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.