Vivo V20 Pro भारत में लॉन्च से दूर नहीं, रजिस्ट्रेशन शुरू

Vivo V20 Pro को सितंबर महीने में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। याद रहे कि इस सीरीज़ के बेस मॉडल को Vivo V20 को बीत महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 नवंबर 2020 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 Pro को पिछले महीने थाइलैंड में लॉन्च किया गया था
  • भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo V20 Pro को पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था

Vivo V20 Pro के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। वीवो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट अब ' स्टे नोटिफाइड' बटन दिखा रही है। अभी एक दिन पहले ही चीनी टेक दिग्गज द्वारा ट्विटर पर भारत लॉन्च को टीज़ किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को 2 दिसंबर को देश में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, इस समय वीवो की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। Vivo V20 Pro को सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले महीने भारत में Vivo V20 को भी लॉन्च किया था।

Vivo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अब 'स्टे नोटिफाइड' बटन है, जो ग्राहकों को देश में Vivo V20 Pro के लॉन्च की सभी जानकारी मुहैया कराने के लिए एक तरह का रजिस्ट्रेशन विकल्प है।
Advertisement

अफवाहों का कहना है कि Vivo V20 Pro को भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। जबकि कंपनी की ओर से लॉन्च की तारीख की कोई पुष्टि नहीं की गई है, वीवो इंडिया ने वीवो वी20 प्रो के आगमन को हाल ही में ट्विटर के जरिए टीज़ किया था।

Vivo V20 Pro को सितंबर महीने में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। याद रहे कि इस सीरीज़ के बेस मॉडल को Vivo V20 को बीत महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन उस वक्त प्रो मॉडल से पर्दा नहीं उठाया गया था। भारत में वीवो वी20 की कीमत 24,990 रुपये है और वीवो वी20 प्रो का दाम इससे ज़्यादा होने की उम्मीद है।
Advertisement
 
Vivo V20 Pro specifications
वीवो वी20 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.