Vivo V17 Pro, Samsung Galaxy A80, Oppo A9: स्मार्टफोन जो इस महीने हुए सस्ते

हमने आपकी सुविधा के लिए उन स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जिनकी कीमत में अक्टूबर महीने में कम की गई थी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2019 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 Pro की कीमत 2,000 रुपये कम की गई है
  • Oppo A9 2020 के दाम में 1,000 रुपये की कटौती
  • Oppo A5 2020 हुआ 500 रुपये सस्ता

Samsung Galaxy A80 अनोखे कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है

त्योहारी सीज़न में हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने-अपने प्रोडक्ट को सस्ते में बेचा। लेकिन इस दौरान सैमसंग, ओप्पो, वीवो और नोकिया जैसे ब्रांड ने अपने-अपने चुनिंदा स्मार्टफोन के दाम में स्थाई कटौती भी की। अगर आप सेल के दौरान अपना पसंदीदा फोन खरीदना से चूक गए थे तो आप amsung Galaxy A80, Oppo A5 2020, Vivo V17 Pro और Oppo A9 2020 जैसे हैंडसेट को सस्ते में खरीद सकते हैं।

हमने आपकी सुविधा के लिए उन स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जिनकी कीमत में अक्टूबर महीने में कम की गई थी।
 

Samsung Galaxy A80 की कीमत 8,000 रुपये कम

Samsung Galaxy A80 को 47,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह दाम हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था। सैमसंग ब्रांड ने अपने हैंडसेट की कीमत 8,000 रुपये कम कर दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 को अब 39,990 रुपये में बेचा जाता है।

अहम खासियत की बात करें तो Galaxy A80 में रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Oppo A5 2020 का एक वेरिएंट हुआ सस्ता

Oppo A5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है। दूसरी तरफ, Oppo A5 2020 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा।

ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
Advertisement
 

Vivo V17 Pro की कीमत में कटौती

Vivo V17 Pro को 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह दाम 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। कंपनी ने वीवो वी17 प्रो की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है। अब यह फोन 27,990 रुपये में बिकता है।

Vivo V17 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 

Oppo A9 2020 की कीमत हुई कम

Oppo A9 2020 को लॉन्च हुए अभी महीने भर का वक्त बीता है और इस फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। ओप्पो ब्रांड ने अपने इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 1,000 रुपये कटौती करने का फैसला किया है। ओप्पो ए9 2020 के इस वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। पहले फोन की कीमत 16,990 रुपये थी। लेकिन इस फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,990 रुपये बना रहेगा।

Oppo A9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement
 

Nokia 2.2 और Nokia 3.2 की कीमतों में कटौती

Nokia 2.2 को इस साल जून में तो वहीं Nokia 3.2 को इस साल मई में भारतीय बाजार में उतारा गया था। कीमत में कटौती के बाद, नोकिया 2.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,599 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,599 रुपये में बेचा जा रहा है। कटौती के बाद Nokia 3.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.