Vivo V17 का भारतीय वेरिएंट हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरों वाला फोन

Vivo V17: वीवो अगले सप्ताह भारत में एक प्रेस इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान कंपनी की वी-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन वीवो वी17 लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 भारत में 9 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
  • Vivo V17 के लीक रेंडर से मिली फोन के फ्रंट और रियर पैनल की झलक
  • Vivo S1 Pro को भी जल्द भारत में उतारे जाने की उम्मीद

Vivo V17 Launch Date in India: वीवो वी17 भारत में 9 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: 91Mobiles

Vivo V17: वीवो अगले सप्ताह भारत में एक प्रेस इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान कंपनी की वी-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन वीवो वी17 लॉन्च होने की उम्मीद है। याद करा दें कि कंपनी ने Vivo S1 Pro को पिछले सप्ताह रूस में Vivo V17 नाम से उतारा था। हालांकि, वीवो वी17 का भारतीय वेरिएंट रूस में लॉन्च हुए वेरिएंट से थोड़ा अलग होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रेस इनवाइट से इस बात का संकेत मिलता है कि कंपनी का आगामी नया स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है जो रूस में लॉन्च किए गए Vivo V17 से अलग होगा।

91Mobiles ने कंपनी के अधिकारी के हवाले से बताया कि वीवो वी17 स्मार्टफोन एल आकार के क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, वीवो वी17 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo V17 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी और 6.44 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। वीवो वी17 स्मार्टफोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।
Advertisement

Vivo S1 Pro में डायमंड आकार के कैमरा मॉड्यूल के बजाय वीवो वी17 स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में एल आकार का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो कैमर सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।  

वीवो वी17 के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं, एक ग्लेशियर आइस और मिडनाइट ओसियन। Vivo V17 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जा सकता है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में केवल एक यही वेरिएंट उतारा जाएगा या फिर अन्य वेरिएंट भी उतारे जा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए वीवो वी17 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।  
Advertisement

देखने वाली बात यह होगी कि मिड-रेंज़ स्मार्टफोन सेगमेंट में वीवो वी17 को किस कीमत के साथ उतारा जाता है। Vivo V17 Launch Date in India की बात करें तो 9 दिसंबर को वीवो वी17 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • Bad
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo V17, Vivo V17 Launch Date in India

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.