Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन Dimensity 7300e चिपसेट से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 20:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन के लिए कहा गया है कि यह 10,200mAh बैटरी से लैस होगा।
  • विशाल बैटरी के बावजूद फोन में 90W चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • इसमें IP68, और IP69 रेटिंग दी गई है।

Vivo Y600 Pro का लॉन्च 27 अप्रैल को होने जा रहा है।

Photo Credit: Gizmochina

Vivo Y600 Pro का लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी इस फोन को 27 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से इस लॉन्च डेट की पुष्टि की गई है। इसी के साथ इस फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। यह फोन 10,200mAh बैटरी से लैस होगा जो कि इसका सबसे बड़ा और हाइलाइट फीचर होने वाला है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन में 6 साल तक बैटरी हेल्थ मिलेगी। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। आइए जानते हैं अन्य फीचर्स। 

Vivo Y600 Pro का लॉन्च 27 अप्रैल को होने जा रहा है। चीन में वीवो के वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने फोन के कई डिटेल्स शेयर (via) किए हैं। खासकर इसकी बैटरी और बिल्ड क्वालिटी के बारे में। फोन में वीवो अबतक की सबसे बड़ी बैटरी देने जा रही है। फोन के लिए कहा गया है कि यह 10,200mAh बैटरी से लैस होगा। कंपनी ने कहा है कि लम्बी रेस का घोड़ा होगा। साथ ही इसमें हीट मैनेजमेंट भी टॉप नॉच लेवल का मिलने वाला है जो इसे 60 डिग्री टेम्परेचर रेंज में रखेगा। कंपनी ने एनर्जी एफिशिएंसी के लिए इसमें AI ऑप्टिमाइजेशन भी दिया है। 

दावा किया गया है कि फोन की बैटरी हेल्थ 6 साल तक बनी रहेगी। विशाल बैटरी के बावजूद फोन में 90W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कंपनी के अनुसार यह 80 मिनट में फुल चार्ज हो सकेगा। साधारण इस्तेमाल में यह 24 घंटे का बैकअप और हैवी यूसेज में 12 घंटे तक हैवी वर्कलोड का बोझ झेल सकता है। इसमें IP68, और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलने की बात कही गई है। इसमें OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम आने वाला है। 

अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। फोन Dimensity 7300e चिपसेट से लैस हो सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह डिवाइस 12 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी मोटाई 8.15mm और वजन 221 ग्राम हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी होगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.