Vivo U20 का नया रैम वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत लीक

Vivo U20: वीवो ने कुछ सप्ताह पहले ही भारत में अपने वीवो यू20 बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और अब कंपनी Vivo U20 के नए रैम वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo U20 में है Snapdragon 675 SoC
  • 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट में आता है वीवो यू20
  • वीवो यू20 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Vivo U20 New Variant: वीवो यू20 के नए रैम वेरिएंट की मिली जानकारी

Vivo U20: वीवो ने कुछ सप्ताह पहले ही भारत में अपने वीवो यू20 बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और अब कंपनी Vivo U20 के नए रैम वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है, इस बात की पुष्टि कंपनी ने गैजेट्स 360 को कर दी है। याद करा दें कि Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन के अभी मार्केट में दो वेरिएंट हैं जो 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम से लैस हैं। इसके अलावा अलग से एक रिपोर्ट में Vivo U20 के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत के बारे में बताया गया है, साथ ही दावा किया गया है कि वीवो यू20 का नया रैम वेरिएंट 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, कंपनी ने इस बात को खारिज़ कर दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 जीबी रैम वेरिएंट देशभर में ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि वीवो यू20 अभी तक एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon और कंपनी के ई-शॉप पर बेचा जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि वीवो ने गैजेट्स 360 को कंफर्म कर दिया है कि Vivo U20 का नया 8 जीबी रैम वेरिएंट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Vivo U20 vs Redmi Note 8: कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

आगामी लॉन्च को सबसे पहले 91Mobiles द्वारा रिपोर्ट किया गया है, साथ ही दावा किया गया है कि यह वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। याद रहे कि 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि Vivo U20 के 8 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत 18,990 रुपये होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वीवो यू20 का नया रैम वेरिएंट 12 दिसंबर से ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  
Advertisement
 

Vivo U20 price in India

भारत में वीवो यू20 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है। Vivo U20 के दो कलर वेरिएंट हैं, रेसिंग ब्लैक और ब्लैज़ ब्लू। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो ई-स्टोर पर होती है।
 

Vivo U20 specifications   

डुअल-सिम वाला वीवो यू20 स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत और पिक ब्राइटनेस 480 निट्स है। Vivo का दावा है कि फोन को Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, इसका मतलब यूज़र्स Netflix और Amazon Prime वीडियो के हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट को आसानी से देख पाएंगे।
Advertisement

Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए वीवो यू20 में 64 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo U10 के अपग्रेड वर्जन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में आपको 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। वीवो यू20 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 162.15 x 76.47 x 8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।
Advertisement
 

Vivo U20 Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। Sony IMX499 सेंसर और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 और अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Full-HD+ display
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Micro-USB port
  • Below-average camera performance
  • Bloatware preinstalled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.