10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा

इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 12:07 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इसे 34% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है।
  • फोन पर MRP से सीधा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है।

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T5x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। वीवो के इस लेटेस्ट फोन को एमआरपी से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है! फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 7200mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 10 हजार रुपये से भी अधिक सस्ते में खरीदने का मौका है। vivo T5x 5G फोन पर इस वक्त बेस्ट डील मिल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से इस ऑफर के बारे में। 

Vivo T5x 5G Discount Price Offer

Vivo T5x 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP Rs 28,999 है। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इसे 34% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 18,999 रुपये रह जाती है। फोन पर MRP से सीधा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। लेकिन यहां पर कई और ऑफर भी हैं जिनसे इसकी कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।

Vivo T5x 5G Bank Offer Discount

Vivo T5x 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 950 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट लगभग 11000 रुपये तक पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo T5x 5G Specifications

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 2408×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिप लगी है। फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।  इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन की मोटाई 8.39mm और वजन 219 ग्राम है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2344 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.