Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo T5x 5G आज भारत में फ्यूज रेड वेरिएंट में पेश हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5x 5G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • Vivo T5x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है।

Vivo T5x 5G में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारत Vivo T5x 5G को जबरदस्त पसंद किए जाने के बाद आज T5x 5G का फ्यूजन रेड कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन को एक वाइब्रेंट लुक प्रदान करता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर और 7200mAh की बैटरी से लैस किया गाय है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T5x 5G Price


Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। यह फोन अब फ्यूजन रेड कलर में उपलब्ध हो गया है, जबकि पहले ही स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन कलर में आता है। ग्राहक Axis Bank, HDFC Bank और SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, साथ में 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है। इन ऑफर्स के बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।  

Vivo T5x 5G Features & Specifications

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन 7200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.