Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन

Vivo ने भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Redmi Note 15 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 09:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है।

Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G

Photo Credit: Vivo/Redmi/Realme

Vivo ने भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Redmi Note 15 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रही है। Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि Redmi Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। वहीं Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Vivo T5 Pro 5G, Redmi Note 15 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज
Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि Realme 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। जबकि Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo T5 Pro 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। जबकि Redmi Note 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं Realme 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप
Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Realme 15 Pro 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

बैटरी बैकअप
Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,580mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.