Vivo T4x 5G की भारत में Rs 15 हजार से कम होगी कीमत! जानें कब होगा लॉन्च?

Vivo T4x को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को यह सर्टिफिकेशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 21:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4x 5G भारत में मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है
  • हैंडसेट की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम बताई गई है
  • T4x 5G के 6,500mAh बैटरी से लैस होने की संभावना है

Vivo T3x 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है Vivo T4x 5G

Photo Credit: Vivo

Vivo T4x को लेकर अब हलचल तेज हो गई है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन मॉडल की मौजूदगी ने इसके भारत में जल्द लॉन्च की ओर इशारा दिया था और अब, इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लीक किया गया है। स्मार्टफोन के 15,000 रुपये से कम प्राइस में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसकी एक खासियत इसका 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल भी हो सकता है। Vivo हैंडसेट को Vivo T3x 5G के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत में इस साल की शुरुआत में कटौती की गई थी। इसके अलावा, माना जा रहा है कि अपकमिंग Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी होगी।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo T4x 5G भारत में मार्च 2025 में लॉन्च होगा। हालांकि, यहां सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित हैंडसेट की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम होगी। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया है कि T4x 5G में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो इसके सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी। मौजूदा Vivo T3x 5G में 6,000mAh की बैटरी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन को भारत में प्रोन्टो पर्पल और मरीन ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, हैंडसेट की कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo T4x को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को यह सर्टिफिकेशन मिलता है। यहां से पता चला था कि कथित बजट फोन जल्द ही भारत में आने वाला है। यहां Vivo T4x को मॉडल नम्बर V2437 दिया गया था। हालांकि इस सर्टिफिकेशन से फोन के स्पेसिफिकेशंस या किसी फीचर की जानकारी नहीं मिली थी।

जैसा कि हमने बताया, अपकमिंग Vivo T4x 5G मौजूदा Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा। यह फोन 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था जिसमें इसका 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। हालांकि, पिछले महीने इसकी कीमत को घटाकर 12,499 रुपये तक दिया गया था। इसके अलावा, अन्य कॉन्फिगरेशन की कीमतों को भी घटाया गया था।
Advertisement

Vivo T3x 5G में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। डिवाइस में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल मिल जाता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  4. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  5. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  6. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  7. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  8. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  9. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  10. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.