Vivo T3 Lite 5G के भारत में आने से पहले लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स, कल होगा लॉन्च

Flipkart माइक्रोसाइट पर T3 Lite 5G को Vivo भारत का 'सबसे किफायती' डुअल 5G स्मार्टफोन बता रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2024 20:10 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.53-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है
  • Vivo T3 Lite 5G MediaTek Dimensity 6300 SoC पर काम करेगा
  • 12,000 रुपये से कम कीमत में भारत में लॉन्च हो सकता है नया Vivo स्मार्टफोन

Vivo T3 Lite को 27 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक हुए हैं। स्मार्टफोन को भारत में 27 जून को पेश किया जाना है। हाल ही में स्मार्टफोन की एक माइक्रोसाइट को Flipkart पर लाइव किया गया था। अपकमिंग Vivo फोन Vivo T3 5G का लाइट वर्जन होगा, जिसे इस साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले 6.56-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके चिपसेट की जानकारी को भी लीक किया गया है।

91मोबाइल्स का दावा है कि अपकमिंग Vivo T3 Lite 5G में 6.53-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। सटीक नंबर पर्दे के पीछे रखते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन की एक माइक्रोसाइट पहले ही Flipkart पर लाइव है, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलेगा। इसके अलावा, लीक के अनुसार, Vivo T3 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 SoC होगा, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज को जोड़ा जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पहले ही खुलासा इस प्रोसेसर की पुष्टि हो चुकी थी।

कंपनी इसके रियर मेन कैमरा की डिटेल्स भी दे चुकी है, जिसके अनुसार, अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का मेन Sony AI सेंसर मिलेगा। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, यह Sony IMX852 सेंसर होगा और इसके साथ दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा। वहीं, फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का शूटर मिलने की जानकारी दी गई है।

लीक आगे दावा करता है कि Vivo T3 Lite 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और वाटर एंड डस्ट प्रोटेक्शन के लिए यह IP54 रेटेड होगा। हैंडसेट के 8.39mm मोटा और 185 ग्राम वजनी होने की बात कही गई है। बताया गया है कि फोन में 5,000mAh बैटरी होगी, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Advertisement

फिलहाल Vivo T3 Lite 5G की भारत में कीमत को लेकर कोई आधिकारिक या लीक्ड जानकारी उपलब्ध नहीं है। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर स्मार्टफोन को Vivo भारत का 'सबसे किफायती' डुअल 5G स्मार्टफोन बता रही है। इसी रिपोर्ट में का दावा है कि फोन को भारत में 12,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा और ये Majestic Black और Vibrant Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.