Vivo S9 5G, Vivo S9e 5G फोन 3 बैक कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S9 5G की कीमत चीन में CNY 2,999 (लगभग 33,700 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है, वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,100 रुपये) हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 मार्च 2021 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S9 5G में मिलेगी 256 जीबी तक स्टोरेज
  • Vivo S9e 5G में मौजूद है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • दोनों फोन में मौजूद होगा 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

दोनों फोन में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Vivo S9 5G और Vivo S9e 5G स्मार्टफोन को चीन में बुधवार को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन्स Vivo S7 रेंज के सक्सेसर हैं और 5जी को सपोर्ट करते हैं। वीवो एस9 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस है, जबकि वीवो एस9ई 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर से लैस है। वीवो एस9 5जी में दो सेल्फी कैमरा के लिए एक बड़ा डिस्प्ले नॉच दिया गया है, वहीं वीवो एस9ई 5जी फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच सिंगल सेल्फी कैमरा के लिए मौजूद है।  
 

Vivo S9 5G, Vivo S9e 5G price

Vivo S9 5G की कीमत चीन में CNY 2,999 (लगभग 33,700 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है, वहीं फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,100 रुपये) हैं। यह फोन ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। वीवो एस9 5जी फोन की सेल 12 मार्च से शुरू होगी।

वहीं, दूसरी ओर Vivo S9e 5G की कीमत चीन में CNY 2,399 (लगभग 26,900 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है, वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 39,300 रुपये) हैं। यह फोन किस्टल डायमंड, ओब्सीडियन ब्लैक और स्टाररी नाइट ऑरोरा कलर ऑप्शन में आता है। वीवो एस9ई 5जी फोन प्री-बुकिंग के लिए 12 मार्च से उपलब्ध होंगे, जबकि इसकी की सेल 27 मार्च से शुरू होगी।
 

Vivo S9 5G, Vivo S9e 5G specifications

वीवो एस9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित डुअल-सिम (नैनो) पर काम करता है। वीवो ए,9 5जी फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.04 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। यह फोन HDR10+ को सपोर्ट करता है और इसमें 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट दिया गया है। जैसे कि हमने बताया यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस9 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। कैमरा मोड्स में नाइट सीन, पोट्रेट, पैनोरमा, डायनमिक फोटो, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स, एआर क्यूट शूटिंग, डुअल-व्यूविंग वीडियो जैसे फीचर्स शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में दो सेल्फी कैमरा मिलेंगे, एक 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा। फ्रंट कैमरा फीचर्स में नाइट सीन, पोट्रेट, पैनोरमा, डायनमिक फोटो, स्लो मोशन, एआर क्यूट शूटिंग, डुअल-व्यूविंग वीडियो जैसे फीचर्स शामिल हैं।

वीवो एस9 5जी फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.2 शामिल हैं।
Advertisement

वीवो एस9ई 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल पूरी तरह से कंपनी ने नहीं दी है। लेकिन यह कंफर्म कर दिया गया है कि यह फोन डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा,  90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 820

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  2. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  4. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  6. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  7. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  8. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  10. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.