Vivo S7e 5G फास्ट चार्जिंग और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें सभी खासियतें

Vivo S7e 5G की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। कंपनी का कहना है कि कीमत की घोषणा 11 नवंबर को की जाएगी। वीवो एस7ई 5जी एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S7e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट पर काम करता है
  • 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में हुआ है लॉन्च

Vivo S7e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Vivo S7e 5G को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपने कीमत से पहले फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की है। इसकी कीमत की घोषणा 11 नवंबर को की जाएगी, जो चीन में सिंगल्स डे के रूप में जाना जाता है। वीवो एस7ई 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट पर काम करता है और 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,100mAh बैटरी मिलती है।

जैसा कि हमने बताया कि Vivo S7e 5G की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। कंपनी का कहना है कि कीमत की घोषणा 11 नवंबर को की जाएगी। वीवो एस7ई 5जी तीन रंग के विकल्पों में आता है, जिनमें मिरर ब्लैक, फैंटम ब्लू और सिल्वर मून शामिल हैं। यह एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में आता है।
 

Vivo S7e 5G specifications

इसके इंटरनल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S7e 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 408 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.44-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन एचडीआर 10 को भी सपोर्ट करता है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 8 जीबी रैम मिलती है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है।

कैमरों की बात करें तो Vivo S7e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। कैमरा फीचर्स में 10x डिज़िटल जूम, नाइट सीन मोड के साथ कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। फ्रंट में, वीवो एस7ई 5जी में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Advertisement

Vivo S7e 5G में 4,100mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलता है। इसका वज़न लगभग 171.7 ग्राम है। डायमेंशन 161x74.04x7.73 एमएम हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी एसए / एनएसए, ब्लूटूथ 5 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7e 5G, Vivo S7e 5G Specifications, Vivo S7e 5G Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.