108MP रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा वाले Vivo S12, Vivo S12 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S12 और Vivo S12 Pro को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S12 की कीमत 2,799 येन (लगभग 33,100 रुपये) से शुरू है।
  • Vivo S12 Pro की कीमत 3,399 येन (लगभग 40,200 रुपये) से शुरू है।
  • Vivo S12 Pro में रियर कैमरा कॉन्फिग्रेशन Vivo S12 के समान है।

Vivo S12 और Vivo S12 Pro के भारत लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गए हैं। दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन काफी मिलती जुलती हैं। सीरीज के दोनों ही मॉडल्स में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर हैं और डुअल सेल्फी कैमरा हैं। दोनों फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस हैं और दो वेरिएंट में आते हैं। वीवो एस12 और एस12 प्रो को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। भारत में ये फोन लॉन्च होंगे या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। 
 

Vivo S12, Vivo S12 Pro price, availability

Vivo S12 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 येन (लगभग 33,100 रुपये) है। जबकि इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 येन (लगभग 35,500) रुपये है। Vivo S12 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 येन (लगभग 40,200 रुपये) है जबकि 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 येन (लगभग 43,700 रुपये) है। वीवो चाइना वेबसाइट पर इनको ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है और 30 दिसंबर से खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo S12 specifications

Vivo S12 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 11 आधारित ओरिजिन ओएस ओशियन पर चलता है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.01 प्रतिशत है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 एसओसी है जिसे 12 जीबी LPDDR4x RAM के साथ पेअर किया गया है। 

वीवो के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह 2X ऑप्टिकल जूम और 20X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का f/2.2 सेकेंडरी सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल कैमरा दिया गया है जिसमें 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके सपोर्ट में एक 8 मेगापिक्सल का f/2.28 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।  
Advertisement

Vivo S12 में 256 जीबी यूएफएस स्टोरेज है और 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं जैसे 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी। फोन में लगभग सभी सेंसर मौजूद हैं जैसे एक्सेलरोमीटर, एम्बियंट लाइट, गायरो, मैग्नोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर। फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के अंदर ही दिया गया है और बॉयोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक भी है। फोन का साइज 157.20x72.42x7.39mm है और वजन 179 ग्राम है। 
 

Vivo S12 Pro specifications

Vivo S12 Pro के कई स्पेसिफिकेशन Vivo S12 एक जैसे ही हैं। इसमें 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:8:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.39 प्रतिशत है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। डिस्प्ले में 398 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। फोन में ऑक्टोकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 एसओसी दिया गया है जिसे 12जीबी तक की LPDDR4x RAM के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

Vivo S12 Pro में रियर कैमरा कॉन्फिग्रेशन Vivo S12 के जैसी ही है लेकिन फ्रंट कैमरा में अंतर है। Vivo S12 Pro में फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का f/2.0 प्राइमरी कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का f/2.28 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। दोनों फोन बैक और फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। दोनों ही फोन के फ्रंट कैमरा में ऑटोफोकस और एंटीशेक फीचर दिए गए हैं। 

Vivo S12 Pro में 256 की यूएफएस 3.1 स्टोरेज है और इसमें 4300 एमएएच की बैटरी है जो 44W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। हैंडसेट में अंडरडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और फेस अनलॉक भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी दिए गए हैं। फोन में सभी जरूरी सेंसर मौजूद हैं जो Vivo S12 में मिलते हैं। इस समार्टफोन के डायमेंशन 159.46x73.27x7.36mm हैं और वजन 171 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.