12GB रैम के साथ लॉन्च होगा Vivo S10, ये होंगे फीचर्स

Vivo S10 को कथित तौर पर गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। स्मार्टफोन में ARM MT6891Z/CZA CPU देखा गया है जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 एसओसी है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 जुलाई 2021 17:34 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन में ARM MT6891Z/CZA CPU देखा गया है।
  • मल्टी कोर टेस्ट में Vivo S10 ने 2,398 प्वॉइंट्स स्कोर किए।
  • Vivo S10 में एनएफसी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Vivo S10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है।

Vivo S10 को कथित तौर पर गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। स्मार्टफोन में ARM MT6891Z/CZA CPU देखा गया है जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 एसओसी है। यह फोन मार्च में लॉन्च हुए Vivo S9 के सक्सेसर के रूप में देखा जा रहा है। अनुमान है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन लेंस देखने को मिल सकता है। चीनी कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है मगर अफवाहें यह संकेत देती हैं कि इस फोन में NFC, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और विर्चुअल रैम का सपोर्ट भी हो सकता है। 

Geekbench की लिस्टिंग में Vivo का एक स्मार्टफोन दिखाया गया है जिसका मॉडल नम्बर V2121A है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Vivo S10 हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 1100 SoC बताया गया है जिसके संग 12 जीबी की रैम देखने को मिल सकती है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में भी इस फोन के अंदर  MediaTek Dimensity 1100 SoC बताया गया था। फोन की कुछ और स्पेसिफिकेशन भी लीक्स में हैं। इसमें दो रैम कन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती हैं। एक 8जीबी व 4 जीबी वर्चुअल रैम और दूसरी 12 जीबी व 4 जीबी वर्चुअल रैम हो सकती है। 
लिस्टिंग कथित रूप से कहती है कि इसमें एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 647 प्वॉइंट स्कोर किए जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 2,398 प्वॉइंट्स स्कोर किए। 
 

Vivo S10 specifications (expected)

रिपोर्ट में Vivo S10 की कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताई गई हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इन स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है किंतु लिस्टिंग कहती है कि इसमें 108 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। यदि Vivo S9 से तुलना करें तो उस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया था जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया था। Vivo S10 में NFC, UFS 3.1 स्टोरेज और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आ सकी है। Vivo S9 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। अब यह देखना बाकी है कि Vivo S10 को भारत में लाया जाता है या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.