Vivo S1 Pro होगा 4 जनवरी को भारत में लॉन्च

Vivo ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि वह 4 जनवरी को भारतीय मार्केट में वीवो एस1 प्रो को उतारेगी। लॉन्च की तारीख का ज़िक्र कंपनी के ट्विटर प्रोफाइल के हेडर इमेज और कंपनी की वेबसाइट पर एक प्रमोशनल पेज पर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2019 10:56 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एस1 प्रो में डायमंड आकार वाला एआई क्वाड कैमरा सेटअप होने का खुलासा
  • Vivo S1 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
  • 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है वीवो एस1 प्रो

Vivo S1 Pro के ग्लोबल वेरिएंट को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Vivo S1 Pro को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा Vivo ने शुक्रवार को सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए किया। इसके अतिरिक्त Amazon India ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया है। यह इशारा है कि फोन इस ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। याद रहे कि वीवो एस1 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट को बीते महीने फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन भारत में आएगा। अमेज़न इंडिया पर वीवो एस1 प्रो के भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अलग टीज़र पेज लाइव कर दिया गया है। उम्मीद है कि लॉन्च के बाद फोन इस ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। टीज़र से इशारा मिलता है कि वीवो एस1 प्रो में डायमंड के आकार में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। यहां प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, Vivo ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि वह 4 जनवरी को भारतीय मार्केट में वीवो एस1 प्रो को उतारेगी। लॉन्च  की तारीख का ज़िक्र कंपनी के ट्विटर प्रोफाइल के हेडर इमेज और कंपनी की वेबसाइट पर एक प्रमोशनल पेज पर है। इसके अलावा फोन की माइक्रोसाइट अमेज़न पर लाइव हो गई है। टीज़र पेज लाइव जाना ही पुष्टि है कि इस ई-कॉमर्स पर जल्द ही वीवो एस1 प्रो को बेचा जाएगा। पेज से फोन के पिछले हिस्से पर डायमंड के आकार वाला एआई क्वाड कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। बताया गया है कि Vivo S1 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह भी बताया गया है कि यह एआई सुपर वाइड कैमरे और एआई मैक्रो कैमरे के साथ आएगा। टीज़र पेज से जानकारी मिली है कि फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा अमेज़़न पेज से और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन नोटिफाई मी बटन लाइव हो गया है। यहां पर यूज़र्स फोन में अपनी रुचि दिखा सकते हैं।

अगर भारत में वीवो एस1 प्रो का फिलिपिंस वेरिएंट लॉन्च होता है तो यह Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले होगा, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत करीब 22,500 रुपये हो सकती है।

याद रहे कि वीवो एस1 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह मॉडल डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में ग्लोबल वेरिएंट से काफी अलग था। इसमें डायमंड आकार वाला कैमरा मॉड्यूल नहीं है। इसके अलावा अमेज़न टीज़र से भारत में ग्लोबल वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना ज़्यादा लगती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.