‘बटरफ्लाई’ के साथ तैयार Vivo, अगले महीने लॉन्‍च करेगी अपना पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन!

यह डिवाइस परफॉर्मेंस के मामले में हुवावे और सैमसंग के फोल्डेबल मॉडल को भी टक्कर देगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • एक रिपोर्ट में दावा है कि वीवो भी फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च करने जा रही है
  • बैंड होने वाली इस डिवाइस का कोडनेम बटरफ्लाई है
  • फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च करने वाला वीवो सबसे नया चीनी स्मार्टफोन मेकर होगा

IDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले चीन में फोल्डेबल फोन की शिपमेंट 2021 में 1.5 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है।

फोल्‍डेबल फोन नया क्रेज हैं। हर बड़ा ब्रैंड फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन पर काम कर रहा है। ये भले ही फ्लैगशिप कैटिगरी में लॉन्‍च हो रहे हैं, लेकिन अपने डिजाइन और डिस्‍प्‍ले से हर प्राइस कैटिगरी के लोगों को लुभा रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो (Vivo) भी फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च करने जा रही है। बताया गया है कि कंपनी अगले महीने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह भी खुलासा हुआ है कि बैंड होने वाली इस डिवाइस का कोडनेम बटरफ्लाई है। 

Jiemian की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्सेज ने खुलासा किया है कि वीवो का फोल्डेबल फोन अगले महीने अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। अगर यह जानकारी सही है, तो फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च करने वाला वीवो सबसे नया चीनी स्मार्टफोन मेकर होगा। इससे पहले ऑनर और ओपो जैसी कंपनियां भी फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च कर चुकी हैं। यानी आने वाले दिनों में वीवो के फोल्‍डेबल फोन का मुकाबला ऑनर और ओपो के अलावा सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियों से भी होगा। हाल ही में Vivo X Fold स्‍मार्टफोन के बारे में भी जानकारी मिली थी। हो सकता है कि यह वीवो का आने वाला बटरफ्लाई मॉडल ही हो। 

जानकारी के मुताबिक, वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में हिंज मैकेनिज्म के साथ ही टेक्‍नॉलजी के लेवल पर काफी कुछ देखने को मिल सकता है। फोन के कोर कॉम्‍पोनेंट्स में भी इनोवेशन की बात कही जा रही है। यह  डिवाइस परफॉर्मेंस के मामले में हुवावे और सैमसंग के फोल्डेबल मॉडल को भी टक्कर देगी। 

फोल्‍डेबल फोन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले चीन में फोल्डेबल फोन की शिपमेंट 2021 में 1.5 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। एनालिटिक्स बेस्‍ड फर्मों ने अनुमान लगाया है कि इस साल ईयर ऑन ईयर कुल शिपमेंट दोगुना हो जाएगा। वीवो के इस नई कैटिगरी में एंट्री से जाहिर तौर पर फोल्‍डेबल फोन का मार्केट और बढ़ेगा। यह भी उम्‍मीद की जानी चाहिए कि अगले कुछ साल में फोल्‍डेबल फोन की कीमतों में कमी आएगी और ये लोगों की जेब में आसानी से फ‍िट हो सकेंगी। वीवो के फोल्‍डेबल फोन के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस का सामने आना अभी बाकी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.