Vivo NEX 5 का ऑफिशिअल दिखने वाला पोस्टर लीक! 50MP Zeiss लेंस के साथ फरवरी में होगा लॉन्च!

टिप्स्टर के माध्यम से सामने आए इस पोस्टर में फोन के कैमरा डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo NEX 5 के अंदर 50MP का Samsung GN1 सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन में Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है।
  • फोन ग्रे, नाइट ब्लैक, ब्लू शेड और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।

फोटो में Vivo NEX 5 की डिस्प्ले पंच होल के साथ दिखाई पड़ती है और यह एक कर्व्ड डिस्प्ले नजर आती है।

Vivo NEX 5 लॉन्च डेट जल्द ही कन्फर्म की जा सकती है। वीवो नेक्स 5 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसके बारे में हाल ही में अफवाहों का सिलसिला तेजी पकड़ चुका है। इस फोन के बारे में सामने आ रहे लीक्स इस बात का संकेत हैं कि जल्द ही यह फोन लॉन्च हो सकता है। वहीं, एक टिप्स्टर ने Vivo NEX 5 के लॉन्च के बारे में दावा किया है कि यह स्मार्टफोन फरवरी में ही लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा टिप्स्टर ने फोन का पोस्टर भी शेयर किया है जो कि ऑफिशिअल पोस्टर जैसा दिखता है। 
टिप्स्टर Sam (@Shadow_Leak) ने ट्विटर पर Vivo NEX 5 के ऑफिशिअल रेंडर (Vivo Nex 5 Official Render) जैसा दिखने वाला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट दिखाया गया है। फोटो में डिस्प्ले पंच होल के साथ दिखाई पड़ती है और यह एक कर्व्ड डिस्प्ले नजर आती है। डिस्प्ले में कर्व चारों तरफ दिए गए हैं। Vivo Nex 5 के इस पोस्टर में यह काफी आकर्षक नजर आता है जो कि एक बड़े डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च हो सकता है। 

टिप्स्टर के माध्यम से सामने आए इस पोस्टर में फोन के कैमरा डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है। लीक हुए पोस्टर के अनुसार, क्वाड कैमरा मॉड्यूल में हमें फोन के अंदर 50MP का Samsung GN1 सेंसर देखने को मिल सकता है। 

Vivo NEX 5 के स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में लीक हुए हैं जो संकेत देते हैं कि इसमें 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन क्यूएचडी होगा और यह एक एमोलेड पैनल होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है और 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है जिसमें वायरलेस चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसके स्टोरेज कन्फिग्रेशन के बारे में कहा जा रहा है कि फोन में 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के अलावा एक तीसरा कन्फिग्रेशन 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज भी दिया जा सकता है। यह ग्रे, नाइट ब्लैक, ब्लू शेड और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.