Vivo X500 FE सीरीज में नए एडिशन के तौर पर लॉन्च हो सकता है।
Vivo X500 FE सीरीज में नए एडिशन के तौर पर लॉन्च हो सकता है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X500 सीरीज का लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित हो चुका है। सीरीज को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है जिसमें यूरोपियन लॉन्च भी है। अब कहानी में एक और ट्विस्ट आ गया है। सीरीज में एक सस्ता वर्जन भी शामिल होगा जिसे Vivo X500 FE के रूप में पेश किया जा सकता है। कथित फोन इसके मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट किया गया है। साथ में इसके कुछ फीचर्स भी लिस्ट हो गए हैं। फोन को कंपनी मुख्य सीरीज के बाद लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Vivo X500 FE सीरीज में नए एडिशन के तौर पर लॉन्च हो सकता है। सीरीज 27 अक्टूबर को यूरोप में लॉन्च होगी जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro, और Vivo X500 Pro Max को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसी सीरीज में एक सस्ता एडिशन भी मौजूद होगा जिसे कथित रूप से Vivo X500 FE बताया गया है। टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X500 FE को इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन में लिस्टेड देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2653 बताया गया है। यहां से कंफर्म हो जाता है कि यह सीरीज का ही एक नया फोन है।
फोन का मार्केटिंग नेम यहां नहीं मेंशन किया गया है। इसी मॉडल को इससे पहले GSMA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में GSM, WCDMA, 4G LTE, और 5G NR कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा। इसी के साथ कई और कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा होता है। रिपोर्ट कहती है कि फोन स्टैंडर्ड मॉडल का ही डाउनग्रेडेड वर्जन बनकर आ सकता है।
Vivo X500 के मिलते जुलते फीचर्स इसमें देखने को मिल सकते हैं। Vivo X500 सीरीज को कंपनी ने घरेलू मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया था। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में AMOLED पैनल है। यह 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपेट दिया गया है। Vivo X500 में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। थोड़ी कटौती के साथ कुछ ऐसे ही फीचर्स Vivo X500 FE में भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक कथित फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी