Vijay Sales Black Friday Sale: 499 रुपये में मिलेंगे TWS ईयरफोन, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर भी बंपर डिस्काउंट

Vijay Sales की Black Friday Sale में OnePlus Bullet Wireless Z2 1,999 रुपये के बजाय 899 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 21:21 IST
ख़ास बातें
  • Vijay Sales की Black Friday Sale में Mivi का TWS 599 रुपये में बेचा जाएगा
  • स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी आदि पर भी भारी छूट का दावा किया गया है
  • Asus ROG Phone 6 को भी 24,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है
Vijay Sales ने Black Friday Sale की घोषणा की है, जिसके तहत कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर अच्छे डील्स और ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। सेल सभी ऑफलाइन स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट, दोनों पर लाइव है। सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, ग्रूमिंग गैजेट्स, हेडफोन, अप्लायंसेज सहित कई अन्य प्रोडक्ट कैटेगरी पर शानदार ऑफर मिलने का दावा किया गया है। इस दौरान Asus ROG Phone 6 पर भी अच्छी छूट मिल रही है और साथ ही Mivi के TWS को भी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Vijay Sales की Black Friday Sale का सबसे बड़ा आकर्षण Mivi DUOPODS N2 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स (TWS) है, जिसे ग्राहक आधिकारिक वेबासइट पर केवल 599 रुपये में खरीद सकेंगे। ध्यान रहे कि डील केवल 24 नवंबर 2023 को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच उपलब्ध लाइव होगी।

सेल में OnePlus Bullet Wireless Z2 1,999 रुपये के बजाय 899 रुपये में उपलब्ध है। iPhone 15 को 72,990 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है, जिसमें HDFC बैंक कार्ड के जरिए मिलने वाला 5,000 रुपये का डिस्काउंट भी शामिल है।

इसके अलावा, ASUS ROG Phone 6 गेमिंग स्मार्टफोन सीमित स्टॉक के साथ 47,999 रुपये में बेचा जाएगा, जो कि इसके 71,999 रुपये के पिछले सेल प्राइस से 24,000 रुपये कम है। गेमर्स के लिए एक और डील है, जिसके तहत PS5 स्टैंडर्ड Cricket24 बंडल 47,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Vijay Sales ने दावा किया है कि Black Friday Sale के दौरान स्मार्टफोन्स 6799 रुपये से शुरू होंगे। ग्राहक स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर पर भी अच्छी छूट हासिल कर सकते हैं। इस दौरान 65 इंच के Sansui 4k QLED टेलीविजन को 51,000 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, 3,499 रुपये में Boat Avante Bar Rhythm साउंडबार सिस्टम को खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

कुछ बैंक डिस्काउंट भी हैं, जिनमें HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर 7.5% (नॉन-EMI लेनदेन पर 5%) इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, YES Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। OneCard, AU Small Finance बैंक कार्ड और DBS बैंक कार्ड पर भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.