Vi (Vodafone Idea) फ्री दे रही Rs 2500 का Swiggy One सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल

Vi Free Swiggy One subscription : ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो स्विगी और इंस्‍टामार्ट जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर शॉपिंग करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 20:16 IST
ख़ास बातें
  • वोडा आइडिया लेकर आई ऑफर
  • फ्री दे रही Rs 2500 का Swiggy One सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • वीआई के पोस्‍टपेड कस्‍टमर्स के लिए ऑफर

subscription पाने के लिए वीआई पोस्‍टपेड कस्‍टमर्स को 501 रुपये या उससे ज्‍यादा कीमत वाले Vi मैक्स पोस्टपेड प्लान से रिचार्ज करवाना होगा।

Vi Free Swiggy One subscription : वोडा-आइडिया अपने ग्राहकों के लिए खास मौका लेकर आई है। वह अपने चुनिंदा ग्राहकों को Swiggy One का सब्‍सक्र‍िप्‍शन फ्री में देने जा रही है, जिसकी कीमत 2500 रुपये है। हालांकि यहां एक शर्त है। स्विगी वन का सब्‍सक्र‍िप्‍शन सिर्फ पोस्‍टपेड कस्‍टमर्स को दिया जाएगा। यह सिर्फ उन चुनिंदा ग्राहकों को मिलेगा, जो Vi Max plans (वीआई मैक्‍स प्‍लान) को रिचार्ज करवा रहे हैं। यह ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो स्विगी और इंस्‍टामार्ट जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर शॉपिंग करते हैं। 

Swiggy One subscription पाने के लिए वीआई पोस्‍टपेड कस्‍टमर्स को 501 रुपये या उससे ज्‍यादा कीमत वाले Vi मैक्स पोस्टपेड प्लान से रिचार्ज करवाना होगा। ये रिचार्ज प्‍लान 501 रुपये, 701 रुपये, 1101 रुपये, 1001 रुपये और 1151 रुपये के हो सकते हैं। खास बात है कि इन प्‍लान्‍स पर यूजर्स को और भी कई बेनिफ‍िट दिए जाते हैं। 

इन प्‍लान्‍स को लेने वाले यूजर्स को EaseMyTrip के बेनिफ‍िट्स मिलते हैं। साथ ही कई ओटीटी के फायदे भी मिलते हैं, जिनमें SonyLIV, Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video आदि शामिल हैं। 

सबसे अहम बात कि स्विगी वन क्‍या है? यह फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्रिप्‍शन है, जिसे चुनने पर यूजर्स  149 रुपये से अधिक के फूड ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री डिलिवरी दी जाती है। वहीं, इंस्टामार्ट पर 199 रुपये से ज्‍यादा के ऑर्डर पर फ्री डिलिवरी दी जाती है। कई और भी बेनिफ‍िट्स मिलते हैं। 
Advertisement

गौरतलब है कि वोडा-आइडिया को लगातार ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी अबतक अपनी 5जी सेवाओं का विस्‍तार नहीं कर पाई है। सिर्फ चुनिंदा शहरों में ही उसकी हाईस्‍पीड इंटरनेट सेवाएं मौजूद हैं। यही वजह है कि लोग वीआई से दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर स्विच कर रहे हैं। स्विगी वन जैसे सब्‍स‍क्रिप्‍शन ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने में मददगार हो सकते हैं।  
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.