Upcoming Smartphones May 2023: इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme 11, Poco F5, Huawei P60, Google Pixel 7a जैसे धांसू स्मार्टफोन!

Upcoming Smartphones May 2023: मई के अगले हफ्ते में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Sony Xperia 1 V भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2023 09:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 सीरीज चीन में 10 मई को लॉन्च होने जा रही है।
  • Poco F5 सीरीज को कंपनी 9 मई को लॉन्च करने जा रही है।
  • नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Sony Xperia 1 V भी शामिल है।

Upcoming Smartphones May 2023: Google Pixel 7a से 10 मई को पर्दा उठाया जाएगा।

मई के आने वाले दिनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें कई बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के नाम शामिल हैं जैसे Sony, Huawei, Poco, Realme, Google आदि। अगर आप इनमें से किसी कंपनी का नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस आने वाले हफ्ते में कौन कौन से धांसू स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। 

Realme 11
Advertisement
Realme 11 सीरीज चीन में 10 मई को लॉन्च होने जा रही है। इसमें Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ जैसे मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है। लाइनअप में Realme 11 Pro+ टॉप एंड स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा आईलैंड दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली कर्व्ड स्क्रीन, 200MP कैमरा देखने को मिलेगा, ऐसी खबरें हैं। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

Poco F5 
Poco F5 सीरीज को कंपनी 9 मई को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी Poco F5 और Poco F5 Pro को लॉन्च कर सकती है। वनिला मॉडल में Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। Poco F5 Pro के बारे में कहें तो यह QHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Huawei P60 
Huawei अपनी Huawei P60 सीरीज को 9 मई को लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी यहां Huawei Mate X3 को भी लॉन्च करेगी, ऐसा कहा गया है। Huawei P60 सीरीज में Huawei P60, Huawei P60 Pro और Huawei P60 Art को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 120Hz का OLED डिस्प्ले दिया गया है। सीरीज में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। इसमें रियर में 48MP का मेन सेंसर हो सकता है। 
Advertisement

Huawei Mate X3 फोल्डेबल फोन 7.85 इंच की विशाल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 5X पेरीस्कोप कैमरा आने की बात कही गई है। यह काफी पतला और हल्के वजन का स्मार्टफोन बताया जा रहा है।  
Advertisement

Google Pixel 7a, Pixel Fold
Google Pixel 7a से 10 मई को पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी यहां Google Pixel Fold को भी पेश करने जा रही है। Pixel 7a में 6.1 इंच  FHD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश दिया जा सकता है। रियर में 64MP का मेन कैमरा मिल सकता है जिसके साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। Pixel Fold में 7.6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 5.8 इंच की कवर स्क्रीन होने की बात कही गई है। 
Advertisement

Sony Xperia 1 V 
मई के अगले हफ्ते में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Sony Xperia 1 V भी शामिल है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया जा रहा है। इसके अलावा यह 3.5mm हेडफोन जैक के साथ भी आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.