Upcoming Smartphones July 2024: Samsung, CMF, Red Magic के धांसू फोन होने जा रहे लॉन्च

सैमसंग 10 जुलाई को अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है जिसमें Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2024 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 9S Pro सीरीज को चीन में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
  • CMF Phone 1 स्मार्टफोन 8 जुलाई को दस्तक देने जा रहा है
  • Galaxy Z Flip 6 में 50MP मेन कैमरा देखने को मिल सकता है

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।

जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी मार्केट का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको जुलाई में लॉन्च होने वाले कुछ धांसू स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स में से अधिकतर मिडरेंज स्मार्टफोन होने वाले हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौन से फोन लॉन्च होने की कतार में हैं। 

Red Magic 9S Pro
Red Magic 9S Pro सीरीज को चीन में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- Red Magic 9S Pro और Red Magic 9S Pro Plus आ सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशंस में अंतर देखने को मिल सकता है। इनकी बैटरी कैपिसिटी और चार्जिंग स्पीड में अंतर दिया जा सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Leading Version चिपसेट होगा। 

CMF Phone 1
CMF Phone 1 स्मार्टफोन 8 जुलाई को दस्तक देने जा रहा है। फोन के बारे में प्रोसेसर का खुलासा करते हुए कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन MediaTek के Dimensity 7300 5G चिपसेट से लैस होगा। फोन में 8 जीबी रैम होगी और 8 जीबी वर्चुअल रैम होगी। यानी कि कुल मिलाकर 16 जीबी तक रैम इस फोन में मिलने वाली है। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट आने की भी संभावना है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का sAMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें पंच होल कटआउट डिजाइन दिया जा सकता है। जो कि डिस्प्ले के सेंटर में मौजूद होगा। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। 
Advertisement

Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 
सैमसंग 10 जुलाई को अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है जिसमें Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोन पिछले मॉडल्स की तुलना में हल्के अपग्रेड लेकर आ सकते हैं। डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में भी हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। दोनों ही फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस होंगे। Galaxy Z Flip 6 में 50MP मेन कैमरा देखने को मिल सकता है, और 4000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.