Upcoming Smartphones April 2024: Nubia Flip 5G, Galaxy M55, Infinix Note 40 Pro 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

Nubia Flip 5G एक फोल्डेबल डिवाइस है जो 9 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2024 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M15 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस है।
  • Motorola भी अपनी चर्चित सीरीज को लॉन्च करने जा रही है।

Nubia Flip 5G एक फोल्डेबल डिवाइस है जो 9 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Motorola/Nubia

अप्रैल का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। इस हफ्ते में कई बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड्स अपने डिवाइसेज लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। Samsung जैसा नाम भी इनमें शामिल है। साथ ही Motorola भी अपनी चर्चित सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन इस हफ्ते देंगे दस्तक। 

Samsung Galaxy M15
Samsung Galaxy M15 कंपनी की ओर से लेटेस्ट रिलीज है जो अब भारत में भी लॉन्च होने जा रहा है। खबर है कि सैमसंग इसी के साथ नया Galaxy M55 भी लॉन्च करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किए जा चुके हैं। Galaxy M15 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट है। फोन में 50MP रियर कैमरा है और 13MP फ्रंट कैमरा है। यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस है। साथ में 25W चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Samsung Galaxy M55 
Galaxy M55 फोन में कंपनी 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एक AMOLED डिस्प्ले वाला फोन है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP सेल्फी कैमरा है। रियर में फोन 50MP OIS मेन कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000mAh बैटरी है, और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। 

Nubia Flip 5G 
Nubia Flip 5G एक फोल्डेबल डिवाइस है जो 9 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। यह कंपनी का पहला क्लैमशैल फोल्डेबल फोन है। कहा जा रहा है कि यह फोन कंपनी तुलनात्मक रूप से अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करेगी। इसमें 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले है। जबकि 1.43 इंच का सर्कुलर कवर स्क्रीन है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 4,310mAh की बैटरी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 
Advertisement

Infinix Note 40 Pro 5G 
Infinix Note 40 Pro 5G भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च होगा। दरअसल कंपनी की यह नई सीरीज है जिसमें Infinix Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 Pro Plus 5G को लॉन्च किया जाएगा। Infinix Note 40 Pro 5G में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है जबकि प्लस वेरिएंट में 4600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही फोन 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कर्व्ड AMOLED टाइप है। फोन में MediaTek Dimensity 7020 SoC है और रियर में 108MP कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP कैमरा दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • Bad
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.