Oppo का बड़ा दांव, 7000mAh बैटरी वाले फोन करेगी लॉन्च!

Oppo बैटरी क्षमता के मामले में लिमिट को और आगे धकेलने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 20:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन विशाल बैटरी से लैस होंगे।
  • कंपनी के फोन में 7000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • हाल ही में कुछ स्मार्टफोन्स में 6500mAh तक बैटरी देखने को मिली है।

Oppo जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स में 7000mAh तक बैटरी देना शुरू कर सकती है।

Photo Credit: Oppo

Oppo जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स में 7000mAh तक बैटरी देना शुरू कर सकती है। इन दिनों स्मार्टफोन्स में बैटरी लाइफ बहुत मायने रखने लगी हैं। यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में लम्बा बैटरी बैकअप चाहिए ताकि उन्हें बहुत जल्द फोन को दोबारा चार्ज न करना पड़े। हाल ही में कुछ स्मार्टफोन्स में 6500mAh तक बैटरी देखने को मिली है। लेकिन Oppo इस लिमिट को और आगे धकेलने की तैयारी में है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन विशाल बैटरी से लैस होंगे। कंपनी के फोन में 7000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से दावा (via) किया गया है कि ओप्पो के अपकमिंग फोन्स में से एक में 6285mAh बैटरी होगी जबकि एक अन्य फोन में 6850mAh बैटरी होगी जिसे कंपनी राउंड फिगर में 7000mAh के साथ पेश करेगी। 

कंपनी के फोन में आने वाली ये बड़ी क्षमता वाली बैटरी इसकी 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ कम्पैटिबल होंगी। हालांकि इनमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट क्षमता कितनी होगी इसके बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। टिप्स्टर ने इससे पहले Xiaomi के बारे में भी लीक किया था कि कंपनी 7000mAh बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है। इस फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह Snapdragon 8s Elite या Snapdragon 8s Gen 4 के साथ आ सकता है। 

टिप्स्टर के ये दावे तर्क संगत भी लगते हैं क्योंकि कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स अब 6000mAh से ज्यादा बड़ी के साथ लॉन्च होने लगे हैं। Oppo या Xiaomi की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन ट्रेंड इसी तरफ इशारा कर रहा है। बड़ी बैटरी का फोन में बहुत सरल सी बात भी नहीं होगी क्योंकि इससे फोन मोटा और हैवी बन जाता है जो हर किसी यूजर की प्राथमिकता में फिट नहीं हो सकता है। इसलिए इंतजार करना होगा कि कंपनी इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन के साइज और वजन को कैसे मैनेज करती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.