5000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ Umidigi Bison Pro फोन लॉन्च, जानें कीमत

Umidigi Bison Pro फोन की शुरुआती कीमत $149.99 (लगभग 11,172 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल 26 जुलाई से शुरू होगी, जिसे AliExpress के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में दो विकल्प मिलेंगे वो हैं... हैक ब्लैक और स्ट्रोम ग्रे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Umidigi Bison Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • फोन में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन की सेल 26 जुलाई से होगी शुरू

हैक ब्लैक और स्ट्रोम ग्रे कलर ऑप्शन में आता है Umidigi Bison Pro फोन

Umidigi Bison Pro के तौर पर कंपनी ने अपने Bison लाइनअप में नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह मौजूदा Umidigi Bison सक्सेसर है, जो कि कई अपग्रेड्स के साथ आया है। इस फोन में Infrared Thermometer सेंसर मौजूद है, जो कि इससे पहले Doogee S86 Pro स्मार्टफोन स्मार्टफोन में भी दिया गया था। इस सेंसर की मदद से यूज़र बिना किसी शख्स को छूए उसका बॉडी टेम्परेचर माप सकता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस तरह के फीचर यूज़र्स के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसके अलावा, इस फोन में 4 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। फोन की सेल AliExpress पर 26 जुलाई से शुरू होगी।
 

Umidigi Bison Pro Price and Availability

Umidigi Bison Pro फोन की शुरुआती कीमत $149.99 (लगभग 11,172 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल 26 जुलाई से शुरू होगी, जिसे AliExpress के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में दो विकल्प मिलेंगे वो हैं... हैक ब्लैक और स्ट्रोम ग्रे।
Advertisement
 

Umidigi Bison Pro Specification

डुअल-सिम Umidigi Bison Pro फोन Android 11 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ (2340 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Umidigi Bison Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000 एमएएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69K डस्ट, ड्रॉप एंड वाटर रसिस्टेंट है। सेंसर की बात करें, तो इसमें बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में Infrared Thermometer सेंसर मौजूद है, जो कि यूज़र बिना को किसी शख्स को छूए उसका बॉडी टेम्परेचर मापने में मदद करता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस तरह के फीचर यूज़र्स के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
Advertisement

फोन का डायमेंशन  164 x 79.6 x 12.7 mm और भार 265 ग्राम है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.