Ulefone RugKing: सुपरटॉर्च, पार्टी स्पीकर और चट्टान सी मजबूती, इसमें है सब कुछ! जानें कीमत

Ulefone RugKing को कंपनी ने “ट्रू सर्वाइवर” फोन कहा है और इसकी बिल्ड क्वालिटी दमदार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 15:57 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 220 USD और भारतीय करेंसी के हिसाब से 19,300 रुपये में है
  • Ulefone RugKing को कंपनी ने “ट्रू सर्वाइवर” फोन कहा है
  • यह फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा!

Ulefone RugKing का सबसे खास फीचर है इसका 126 dB सुपर स्पीकर, जो 3.5W आउटपुट देता है

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ने RugKing सीरीज का पहला मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसे खास तौर पर टफ कंडीशंस और आउटडोर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 126 dB सुपर-लाउड स्पीकर, जो इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार किसी फोन में दिया गया है। साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें दमदार बिल्ड, ब्राइट डिस्प्ले और पावरफुल टॉर्च जैसी खूबियां दी गई हैं। फोन Unisoc T7255 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज जोड़ी गई है। 50MP का मेन रियर कैमरा भी है।

Ulefone RugKing को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 220 USD और भारतीय करेंसी के हिसाब से 19,300 रुपये में है। भारत में फोन की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। Ulefone ने फिलहाल देश में एंट्री नहीं की है, तो इसके इंडिया में लॉन्च की संभावना न के बराबर है।

Advertisement

Ulefone RugKing को कंपनी ने “ट्रू सर्वाइवर” फोन कहा है और इसकी बिल्ड क्वालिटी दमदार होने की उम्मीद है। फोन की डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 से प्रोटेक्ट किया गया है, जो सामान्य ग्लास से चार गुना ज्यादा मजबूत बताया जाता है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटता। इसके चारों कोनों पर रिइंफोर्स्ड प्रोटेक्शन दी गई है ताकि फॉल्स के दौरान डैमेज कम से कम हो। फोन पूरी तरह सील्ड डिजाइन के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है। यह पानी या रेत में 30 मिनट तक डूबा रहने के बाद भी काम करता है।

Ulefone RugKing का सबसे खास फीचर है इसका 126 dB सुपर स्पीकर, जो 3.5W आउटपुट देता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे लाउड स्मार्टफोन स्पीकर है। चाहे आप किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर हों, किसी फेस्टिवल में या जंगल के बीच, इसका साउंड हर जगह सुनाई देगा। 

इसके अलावा, फोन के टॉप पर 126-ल्यूमेन की “Super Torch” फ्लैशलाइट दी गई है, जो इतनी ब्राइट है कि अलग से टॉर्च रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कैंपिंग, नाइट शिफ्ट या इमरजेंसी में यह फीचर काफी काम आने वाला है।

Advertisement

Ulefone RugKing में Unisoc T7255 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है। इसमें 5.99 इंच का डिस्प्ले है जो 910 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 8MP का शूटर है। बैटरी की जानकारी को पर्दे के पीछे ही रखा गया है। इसमें 9600mAh की बैटरी है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह ऑल-डे बैकअप दे सकती है।

फोन GPay NFC सपोर्ट करता है, जिससे टैप करके पेमेंट की जा सकती है। यह डॉक चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोन Android 15-बेस्ड UI के साथ शिप होगा और भविष्य में Android 16 मिलने की संभावना है।
 

Ulefone RugKing की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

कंपनी के मुताबिक, Ulefone RugKing की सबसे बड़ी खासियत इसका 126 dB सुपर-लाउड स्पीकर है, जो इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। इसके अलावा इसमें “Super Torch” फ्लैशलाइट और रग्ड डिजाइन भी है।

Advertisement

क्या Ulefone RugKing वॉटरप्रूफ फोन है?

हां, Ulefone RugKing को कंपनी ने डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ पेश किया है। यह पानी या रेत में 30 मिनट तक डूबे रहने पर भी काम करता है, जिससे यह आउटडोर और एक्सट्रीम कंडीशंस के लिए उपयुक्त है।

फोन किस प्रोसेसर और मेमोरी के साथ आता है?

Ulefone RugKing में Unisoc T7255 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB RAM, और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा और डिस्प्ले के क्या फीचर्स हैं?

फोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है जो 910 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Ulefone RugKing की कीमत और उपलब्धता क्या है?

इसकी कीमत 220 USD और भारतीय करेंसी के हिसाब से 19,300 रुपये में है। Ulefone RugKing को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.