भूल कर भी अपने स्मार्टफोन पर न लगाए यह वॉलपेपर, वर्ना...

एक रिपोर्ट के अमुसार, इस संदिग्ध तस्वीर ने Google Pixel 2 को क्रैश कर दिया, हालांकि यह उनके Huawei Mate 20 Pro को प्रभावित नहीं कर पाया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जून 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Google और Samsung समेत कई ब्रांड के स्मार्टफोन हैं इस वॉलपेपर से प्रभावित
  • वॉलपेपर डिवाइस को कर दे रहा है क्रैश
  • रीसेट करने के बाद ही ठीक हो रहा है यूज़र्स का स्मार्टफोन

इस वॉलपेर को इंस्टॉल करने के बाद डिवाइस क्रैश हो रही है

कई एंड्रॉयड यूज़र्स सोशल मीडिया पर रिपोर्ट कर रहे हैं कि एक विशेष वॉलपेपर उनके डिवाइस को खराब कर रहा है। यह समस्या किसी विशेष श्रेणी के डिवाइस को प्रभावित करने वाली नहीं है, बल्कि गूगल और सैमसंग सहित कई कंपनियों के हैंडसेट को प्रभावित करती है। यह लेटेस्ट Android 10 वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइसों को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, इस वॉलपेपर बग का Android 11 के शुरुआती डेवलपर प्रिव्यू पर कोई असर देखने को नहीं मिला है।

यह समस्या तब सामने आई, जब सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय टिप्सटर Ice Universe ने इस वॉलपेपर को ट्वीट किया। टिपस्टर ने यूज़र्स को चेतावनी दी है कि वे वॉलपेपर को अप्लाई न करें, क्योंकि यह उनके डिवाइस को क्रैश कर देगा। Reddit पर भी कुछ यूज़र्स ने इसी तरह की चेतावनी पोस्ट की। 
Advertisement
 

इस समस्या से गूगल और सैमसंग फोन यूज़र्स सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। दोनों कंपनियों की तरफ से इस समस्या पर अभी जवाब आना बाकी है।

Android Authority के Bogdan Petrovan के अनुसार, संदिग्ध तस्वीर ने Google Pixel 2 को क्रैश कर दिया, हालांकि यह उनके Huawei Mate 20 Pro को प्रभावित नहीं कर पाया। पेट्रोवन ने Gadgets 360 को बताया कि हुवावे फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.0.0.214 पर चल रहा था। इससे पता चलता है कि यह वॉलपेपर लेटेस्ट वर्ज़न पर चलने वाले हर एक Android फोन को प्रभावित नहीं करता है।
Advertisement

सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने यह भी बताया कि Google और Samsung के अलावा, कुछ OnePlus, Nokia और Xiaomi फोन भी इस बग से प्रभावित हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड डेवलपर Dylan Roussel ने एक ट्वीट में बताया कि यह समस्या Google Pixel 4 XL को प्रभावित नहीं करती है जो Android 11 के डेवलपर प्रिव्यू पर चल रहा है। iPhone पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस प्रकार, इन सभी यूज़र रिपोर्टों का सुझाव है कि कोई स्पष्ट पैटर्न नहीं है कि कौन से डिवाइस इस वॉलपेपर से प्रभावित होते हैं और कौन से नहीं।

प्रभावित यूज़र्स तब तक समस्या को हल करने में सक्षम नहीं हो रहे हैं जब तक कि वे अपने फोन को रीसेट नहीं करते। इसका मतलब यह है कि आपके फोन पर इस वॉलपेपर का इस्तेमाल करके, आप अपने सभी व्यक्तिगत डेटा को खो सकते हैं। इसलिए, अपने प्राथमिक डिवाइस पर इस वॉलपेपर का उपयोग करने से बचे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , wallpaper bug, OnePlus, Samsung, Google, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.