Tecno Spark Go 2024 बाजार में 12MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Spark Go 2024 में 6.6-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशलन 1,612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 2024 में 6.6-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark Go 2024 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Spark Go 2024 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark Go 2024

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark Go 2024 को हाल ही में मलेशिया और फिलीपींस में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। यह फोन इस साल की शुरुआत में पेश हुए  Tecno Spark Go 2023 की जगह लेगा। नए स्मार्टफोन में क्वाड-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Tecno Spark Go 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark Go 2024 की कीमत और उपलब्धता


Tecno Spark Go 2024 के 4GB + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मलेशिया में RM 399 (लगभग 7,200 रुपये) है। वहीं फिलीपींस में PHP 3,899 (लगभग 5,900 रुपये) है, जिसे अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 20 नवंबर, 2AM तक PHP 2,519 (लगभग 3,800 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री फिलीपींस में 25 नवंबर से शुरू होगी। 
यह फोन Alpenglow Gold, Gravity Black, Magic Skin और Mystery White में उपलब्ध है।


Tecno Spark Go 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Tecno Spark Go 2024 में 6.6-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशलन 1,612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Tecno Spark Go 2024 में UniSoC T606 SoC दिया गया है, जिसके साथ Mali G57 GPU है। इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल एक्सटेंड फीचर के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android T-Go एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Tecno Spark Go 2024 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI-कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Tecno Spark Go 2024 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल सिम सपोर्ट, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी शामिल है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.69mm, चौड़ाई 75.6mm, मोटाई 8.55mm है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.