Tecno Spark Go 2020 भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, Flipkart पर होगी बिक्री

Tecno Spark Go 2020 स्मार्टफोन Tecno Spark Go का ही सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 2020 में मिलेगी बड़ी बैटरी
  • पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Spark Go की कीमत 5,499 रुपये थी
  • टेक्नो स्पार्क गो 2020 ब्लू फिनिश के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट

Tecno Spark Go 2020 फ्लिपकार्ट पर है लिस्ट

Tecno Spark Go 2020 स्मार्टफोन भारत में कल यानी 1 सितंबर मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पहले से ही Flipkart वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है, जहां से इस फोन की उपलब्धता की पुष्टि होती है। इस लिस्टिंग में टेक्नो स्पार्क गो 2020 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ थोड़े बहुत डिज़ाइन डिटेल्स की भी जानकारी मिलती है। टेक्नो स्पार्क गो 2020 स्मार्टफोन Tecno Spark Go का ही सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। नया मॉडल 6.52 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए टेक्नो स्पार्क गो की तुलना में बड़ा है। पिछले वर्ज़न में 6.1 इंच स्क्रीन दी गई थी।
 

Tecno Spark Go 2020 launch, expected price, more

टेक्नो स्पार्क गो 2020 स्मार्टफोन भारत में 1 सितंबर मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पेज़ लिस्टिंग में फोन का फ्रंट डिस्प्ले डिज़ाइन देखने को मिला है। फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। इसके अलावा, फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक स्थित है। वॉल्यूम और पावर बटन को स्क्रीन के दायीं ओर जगह दी गई है। लिस्टिंग में Tecno Spark Go 2020 फोन ब्लू फिनिश में देखा जा सकता है, लेकिन इसमें इसके अलावा भी अन्य कलर ऑप्शन मौजूद होंगे। Flipkart टीज़र से यह तो पुष्टि हो चुकी है कि फोन इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि इसके अलावा भी इसके अन्य साइट्स के जरिए खरीद जा सकेगा।
Advertisement

टेक्नो स्पार्क गो 2020 की कीमत फिलहाल अभी साफ नहीं है, लेकिन फोन से संबंधित सभी जानकारियां कल लॉन्च के साथ सामने आ जाएंगी। टेक्नो स्पार्क गो स्मार्टफोन पिछले साल 5,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि इसका 2020 वाले मॉडल की कीमत भी इसके आसपास या इससे थोड़ी बहुत ज्यादा होगी।
 

Tecno Spark Go 2020 specifications teased

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि टेक्नो स्पार्क गो 2020 स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी जाएगी, लेकिन बैटरी कितनी होगी फिलहाल ये भी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Spark Go से बड़ा है इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले मौजूद है।
Advertisement

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पेज़ पर यह भी जानकारी दी गई है कि टेक्नो स्पार्क गो 2020 में इंटरटेनमेंट सेंट्रिक फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन जिसमें कैमरा आदि की जानकारियां शामिल फिलहाल अभी इन सब पर सस्पेंस बरकरार है। सभी जानकारियों से पर्दा कर लॉन्च के बाद ही उठेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.