5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा से लैस Tecno Spark 9 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Spark 9 की कीमत भारतीय बाजार में 9,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 23 जुलाई को अमेजन प्राइम डे सेल 2022 में अमेजन के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 9 की कीमत भारतीय बाजार में 9,499 रुपये है।
  • Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 SoC प्रोसेसर है।

Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Spark 9 को लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 9 11GB एक्सटेंडेड RAM और एक ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G37 SoC के साथ आया है। यह स्मार्टफोन 23 जुलाई को Amazon के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का डिस्प्ले दी है। 11GB एक्सटेंडेड रैम 6GB फिजिकल रैम और 5GB एक्सपेंडेबल वर्चुअल रैम का कॉम्बिनेशन है। यह 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ भी आता है। Tecno Spark 9 में 13 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा।
 

Tecno Spark 9  की कीमत और उपलब्धता


Tecno Spark 9 की कीमत भारतीय बाजार में 9,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 23 जुलाई को अमेजन प्राइम डे सेल 2022 में अमेजन के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन इन्फिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर में उपलब्ध होगा। Tecno का दावा है कि Tecno Spark 9 भारत का पहला स्मार्टफोन है जो इस कीमत पर 11GB एक्सटेंडेड RAM के साथ आता है। हाल ही में स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हुई थी।
 

Tecno Spark 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गी है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और HD+ रेजोल्यूशन है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो 6GB RAM और 5GB एक्सपेंडेबल वर्चुअल RAM दी गई है, जिसे 11GB RAM तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Oppo ने कहा कि RAM का विस्तार के लिए ओटीए अपडेट की जरूरत हो सकती है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट में वाटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में एक फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। टेक्नो स्पार्क 9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह एक डीटीएस संचालित स्पीकर सेटअप के साथ भी आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.