7000mAh बैटरी, 6GB RAM के साथ Tecno Pova Neo 2 लॉन्च, कम दाम में गजब हैं फीचर्स

कीमत की बात करें तो Tecno Pova Neo 2 को रूस में RUB 11,900 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 16,764 रुपये में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo 2 में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova Neo 2 में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है।
  • Tecno Pova Neo 2 को रूस में लगभग 16,764 रुपये में पेश किया गया है।

Tecno Pova Neo 2 में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने रूस में अपनी पोवा सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Tecno POVA Neo 2 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Helio G80 पर बेस्ड Tecno Pova को रिप्लेस करता है, जिसे दिसंबर 2020 में पेश किया गया था। बीते हफ्ते टेक्नो ने Tecno Pova Neo 5G स्मार्टफोन सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6GB RAM के साथ MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्ट की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कि उन यूजर्स के बहुत काम आएगी, जिन्हें अपने फोन को चार्ज करने का समय कम ही मिलता है। यहां हम आपको टेक्नो पोवा नियो 2 स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Tecno Pova Neo 2 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के लिए Tecno Pova Neo 2 में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि HD+ रेजोल्यूशन 720 x 1,640 पिक्सल, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बता करें तो यह HiOS ऑन टॉप के साथ Android 12 पर काम करता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के लिए टेक्नो का यह स्मार्टफोन 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। बैटरी की बात की जाए तो Tecno Pova Neo 2 में 7,000mAh कै बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात की जाए तो Pova Neo Neo 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और क्वाड एलईडी फ्लेश यूनिट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी-सी और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 170.86, चौड़ाई 77.79 और मोटाई 9.63mm है।
 

Tecno Pova Neo 2 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Tecno Pova Neo 2 को रूस में RUB 11,900 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 16,764 रुपये में पेश किया गया है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह Uranolite Gray, Virtual Blue और Orange Magma में उपलब्ध होगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google लाया गजब का AI प्लेटफॉर्म Stitch, खुद डिजाइन करें अपना ऐप और वेब पेज
  2. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  3. Samsung Galaxy A57 लॉन्च से पहले वीडियो लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, नया डिजाइन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  2. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  3. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  5. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  6. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  7. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  8. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
  9. OpenAI अकाउंट कैसे करें क्रिएट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.