Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट

Techno Pova 8 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 8 Pro 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई
  • फोन में 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • बैंक ऑफर के साथ ₹3,000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा

Tecno Pova 8 Pro 5G में 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Tecno

Pova 8 Pro 5G खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज से फोन सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। Pova 8 Pro 5G की खासियतों की बात करें, तो इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 13-मेगापिक्सल सेंसर फिट किया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट पर काम करता है।

Pova 8 Pro 5G  price, launch offers

Pova 8 Pro 5G की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। एक 12GB RAM और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भी है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। Pova 8 Pro 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगा। 

लॉन्च ऑफर्स को भी अनाउंस किया गया है, जिसमें चुनिंदा बैंक के कार्ड से खरीदारी पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 46,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ पा सकते हैं। यह फोन आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टूंड्रा ग्रीन में आता है।

Pova 8 Pro 5G specifications

Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2644x1208 पिक्सल है। पैनल 144Hzरिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड आती है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट के साथ आता है और Android 16-बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में Pova 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की मोटाई 7.39 mm और वजन 189 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB Type-C और NFC शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.