Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 70W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Tecno Pova 6 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 17:30 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • फोन Android 14 आधारित HiOS पर चलता है।
  • रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है।

Tecno Pova 6 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले काफी समय से चर्चा में था। स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि इसका आकर्षक बिंदु है। इसमें कंपनी ने डिजाइन के साथ इनोवेशन किया है और रियर में आर्क लाइटिंग दी गई है। डिजाइन Nothing Phone से मिलता जुलता कहा जा सकता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। परफॉर्मेंस MediaTek Dimensity 6080 SoC के हवाले है। आइए जानते हैं भारत में इसकी कीमत, और सभी स्पेसिफिकेशंस डिटेल। 
 

Tecno Pova 6 Pro 5G price in India

Tecno Pova 6 Pro 5G की भारत में कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 8GB + 256GB वेरिएंट आता है। फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। कंपनी स्मार्टफोन खरीद पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यानी फोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके आलावा फोन के साथ कंपनी Tecno S2 Speaker बिल्कुल फ्री दे रही है जिसकी कीमत 4,999 रुपये बताई गई है। फोन को Amazon से खरीदा जा सकेगा। सेल 4 अप्रैल से शुरू होगी। इसे Comet Green और Meteorite Grey कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Tecno Pova 6 Pro 5G specifications

Tecno Pova 6 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस को 6nm प्रोसेसिंग वाले MediaTek Dimensity 6080 SoC से लैस किया गया है। जिसके साथ में 12 जीबी तक फिजिकल रैम और 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। फोन Android 14 आधारित HiOS पर चलता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट में जाएं तो इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है। साथ में 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दिया गया है। यहां पर आर्क इंटरफेस दिया गया है जिसमें 200 LED लगे हैं जिनके लिए 100 अलग-अलग कस्टमाइजेशन उपलब्ध हैं। फ्रंट में डिवाइस 32 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। कंपनी ने इसमें Dynamic Port 2.0 फीचर दिया है। इसकी मदद से नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट पंच होल कटआउट के आसपास दिखते हैं। 
Advertisement

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ में 70W वायर्ड फास्ट  चार्जिंग है। इसमें डुअल स्पीकर हैं और Dolby Atmos का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C मिलता है। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए डिवाइस IP53 रेटेड है। इसकी मोटाई 7.8mm और वजन 195 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.