Tecno Pova 6 Neo 5G फोन 108MP कैमरा, AI फीचर्स के साथ भारत में 11 सितंबर को होगा लॉन्च

Tecno Pova 6 Neo 5G में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। फोन में HDR का सपोर्ट मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 10:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 108MP का मेन कैमरा होगा।
  • फोन में HDR सपोर्ट भी होगा।
  • इसे Amazon के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Tecno Pova 6 Neo 5G में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

Photo Credit: Tecno

Tecno स्मार्टफोन कंपनी अपना नया फोन Pova 6 Neo 5G भारत में 11 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। टेक्नो ने लॉन्च से पहले फोन के मेन फीचर्स के बारे में खुलासा किया है। इसी के साथ टीजर के माध्यम से फोन का डिजाइन भी कंपनी ने रिवील किया है। Tecno Pova 6 Neo 4G वेरिएंट को कंपनी ने कुछ चुनिंदा मार्केट्स में ही लॉन्च किया था। अब फोन का 5G वेरिएंट भारत में आ रहा है जिससे पहले कंपनी ने मार्च में Tecno Pova 6 Pro 5G को पेश किया था। 
 

Tecno Pova 6 Neo 5G India launch

Tecno Pova 6 Neo 5G भारत में 11 सितंबर को दस्तक देने जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी जारी कर दी है। Amazon पर फोन को टीज किया गया है। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन भारत में Amazon के माध्यम से ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी इसे ऑर्डर किया जा सकेगा। 

Tecno Pova 6 Neo 5G का टीजर फोन के डिजाइन के साथ कई मेन स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताता है। डिवाइस में डुअल कैमरा देखा जा सकता है जो वर्टीकल पोजीशन में दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी है। फोन का कैमरा कई AI फीचर्स से लैस होगा। फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह फोन के टॉप में डिस्प्ले के सेंटर पंचहोल कटआउट में दिया गया है। डिस्प्ले में बेजल्स पतले हैं जिनकी तुलना में चिन थोड़ी मोटी नजर आ रही है। फोन के वॉल्यूम बटन और पावर बटन इसकी राइट स्पाइन पर नजर आ रहे हैं। 
 

Tecno Pova 6 Neo 5G Features

Tecno Pova 6 Neo 5G में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। फोन में HDR का सपोर्ट मिलने वाला है। इसमें AI आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स भी मिलेंगे। कंपनी ने अभी तक फोन की प्राइसिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। Tecno Pova 6 Pro 5G की कीमत की बात करें तो यह फोन भारत में 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये में आता है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये में आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.