50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Tecno Pova 4 Pro लॉन्च, मिनटों में होगा फुल चार्ज

Tecno Pova 4 Pro ने बांग्लादेश में एंट्री की है। Pova लाइनअप के तहत आने वाला यह स्मार्टफोन 4G टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek Helio G99 SoC से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 4 Pro में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova 4 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Tecno Pova 4 Pro की कीमत BDT 26,990 यानी कि 21,330 रुपये है।

Tecno Pova 4 Pro में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 4 Pro ने बांग्लादेश में एंट्री की है। Pova लाइनअप के तहत आने वाला यह स्मार्टफोन 4G टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। इस फोन में 90Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 24 मिनट में 50 प्रतिशत फुल चार्ज हो सकती है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Tecno Pova 4 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno Pova 4 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 26,990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 21,330 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Fluorite Blue कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ बांग्लादेश में बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारत समेत अन्य मार्केट में कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी नहीं है।
 

Tecno Pova 4 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Pova 4 Pro में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर के लिए यह 6nm MediaTek Dimensity G99 SoC पर काम करता है। यह एक गेमिंग फोक्स्ड हैंडसेट है। पोवा 4 प्रो में 5GB एक्सटेंडेड वर्चुअल RAM तक 8GB RAM है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

बैटरी के लिए इसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 24 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में हार्ड जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है जो कि गेमिंग के दौरान मदद करता है। वहीं Z-एक्सिस लीनर वाइब्रेशन मोटर गेमिंग के दौरान हैप्टिक्स को बेहतर करता है। टेक्नो पोवा 4 प्रो स्मार्टफोन 4जी ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड HiOS
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.