Tecno Pop 7 जल्द होगा लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Tecno Pop 7 में 2GB RAM मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉइड 12 गो वर्जन पर काम करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 7 जल्द लॉन्च होगा, क्योंकि यह Google Play कंसोल पर नजर आया है।
  • Tecno Pop 7 में 720 x 1600 पिक्सल एचडी + रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी।
  • पॉप 7 में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी और 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Tecno Pop 7 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Google Play Console

Tecno अपने अगले एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर Tecno Pop 7 को लॉन्च कर सकता है। जैसा कि मोनिकर से पता चलता है कि यह बीते महीने पेश किए गए Pop 7 Pro का लोअर वर्जन होगा। ऐसा लग रहा है कि Tecno Pop 7 जल्द ही लॉन्च हो सकता है क्योंकि यह Google Play कंसोल के डाटाबेस में नजर आया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से फोन के फ्रंट लुक का भी पता चला है। आइए Tecno Pop 7 के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Pricebaba के मुताबिक, जहां तक लुक की बात है तो Tecno Pop 7 में टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। बीते साल दिसंबर में FCC डॉक्यूमेंट्स में सामने आए फोन के एक प्लान से पता चला था कि यह एक स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें एलईडी फ्लैश और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक ड्यूल-कैमरा सिस्टम होगा।
Advertisement

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 720 x 1600 पिक्सल एचडी + रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी। वहीं प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Unisoc SC9863A चिप से लैस होगा। इस फोन में 2GB RAM मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉइड 12 गो वर्जन पर काम करेगा। वहीं इसके मुकाबले Pop 7 Pro में Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। 3GB RAM दी गई है। और यह फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर काम करता है।

फोन की FCC लिस्टिंग से डाइमेंशन का पता चला, जिसके हिसाब से लंबाई 164 mm, चौड़ाई 74 mm, मोटाई 8 mm है। जैसा कि इसका डाइमेंशन पॉप 7 प्रो जैसा है तो ऐसा लग रहा है कि पॉप 7 में 6.56 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। एफसीसी लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि पॉप 7 में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी और 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी तक बैटरी साइज के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। आने वाले समय में टेक्नो पॉप 7 के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो सकता है। यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.