108MP बैक, 2 सेल्फी कैमरा, 4700mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ TECNO Phantom X लॉन्‍च, जानें कीमत

Phantom X में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Phantom X की इंडिया में कीमत 25,999 रुपये तय की गई है
  • इसकी सेल 4 मई से शुरू होगी
  • फोन के साथ कंपनी 2,999 रुपये का ब्‍लूटूथ स्‍पीकर मुफ्त दे रही है

26 हजार रुपये की रेंज में कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ शायद ही कोई स्‍मार्टफोन आता है। TECNO Phantom X की सबसे बड़ी यूएसपी यही है।

ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (TECNO) ने इंडिया में अपने फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन फैंटम एक्‍स (Phantom X) को लॉन्‍च कर दिया है। यह अपनी प्राइस रेंज का पहला फोन है, जो कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ आता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस स्‍मार्टफोन से 108MP अल्‍ट्रा HD मोड में तस्‍वीर ली जा सकती है। फोन के फ्रंट में दो सेल्‍फी कैमरा दिए गए हैं। Phantom X में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है। यह 4700 एमएएच की बैटरी के साथ पैक होकर आता है, जिसे 33 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फोन के साथ कंपनी कई ऑफर भी लेकर आई है। आइए जानते हैं Phantom X की कीमत और खूबियों के बारे में।
 

TECNO Phantom X के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

26 हजार रुपये की रेंज में कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ शायद ही कोई स्‍मार्टफोन आता है। TECNO Phantom X की सबसे बड़ी यूएसपी यही है। इसके कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले का स्‍क्रीन साइज 6.7 इंच है, जिसमें फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन में कलर्स उभरते हैं। रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन के दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। इससे फोन गिरने पर सुरक्षित रह सकता है और जल्‍द स्‍क्रैच आने की गुंजाइश कम हो जाती है। 

फोन में 50MP के मेन कैमरा को सपोर्ट करते हुए 13 और 8 मेगापिक्‍सल के दो और लेंस हैं। TECNO Phantom X का कैमरा 108MP के अल्‍ट्रा HD मोड में भी तस्‍वीरें ले सकता है। दावा है कि इससे फोटोज में अच्‍छी डिटेल मिलती है। फ्रंट साइड से भी फोन में दमदार कैमरा देने की कोशिश हुई है। डुअल सेल्‍फी कैमरा सेटअप है, जो 48 और 8 मेगापिक्‍सल के साथ आता है। 105डिग्री वाइड लेंस वाले 48 मेगापिक्‍सल के सेल्‍फी कैमरे से यूजर्स को अल्‍ट्रा एचडी मोड मिलता है। यह शार्प सेल्‍फी लेने में काम आता है। फ्रंट कैमरे से 4K रेजॉलूशन में वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। 

TECNO Phantom X में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। रैम को 5जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। इस तरह कुल 13जीबी की ताकत इस फोन को मिल जाती है। एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 512जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। यह डिवाइस मीडियाटेक के हीलियो G95 प्रोसेसर से लैस है। दावा है कि यह फोन गेमिंग से लेकर मल्‍टीटास्किंग तक बेहतरीन साथ निभाता है। फोन में 4700mAh की बैटरी है, जो 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की भी खूबी फोन में है।
 

TECNO Phantom X के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता  

Phantom X की इंडिया में कीमत 25,999 रुपये तय की गई है। इसकी सेल 4 मई से शुरू होगी। कंपनी इस फोन के साथ 2,999 रुपये कीमत वाला ब्‍लूटूथ स्‍पीकर मुफ्त दे रही है साथ में वन टाइम स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट भी ऑफर की जा रही है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.