7 कैमरा के साथ आएगा Tecno Phantom V Yoga स्मार्टफोन! जानें डिटेल्स

कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2023 12:52 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नो फैंटम वी योगा को लेवेंडर कलर वेरिएंट में देखा गया है।
  • फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
  • कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Tecno की ओर से Phantom V Yoga अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें 7 कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं।

Photo Credit: Twitter/Bronya (@Bronya_0916)

Tecno की ओर से Phantom V Yoga अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें 7 कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं। कथित तौर पर फोन को चीन में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट भी किया गया है। इस फोन में Mediatek Dimensity 8050 SoC देखने को मिल सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है। इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में और क्या जानकारी मिल पाई है, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Tecno Phantom V Yoga स्मार्टफोन मॉडल नम्बर Tecno AD11 के साथ चीन में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8050 SoC बताया गया है। रोचक बात ये है कि इस फोन में रियर में 6 कैमरा सेंसर बताए जा रहे हैं जबकि फ्रंट में यह 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। यानि इसमें कुल 7 कैमरा देखने को मिल सकते हैं। Twitter पर यूजर Bronya (@Bronya_0916) ने इस कथित फोन के बारे में पोस्ट शेयर किया है। 

टेक्नो फैंटम वी योगा को लेवेंडर कलर वेरिएंट में देखा गया है। शेयर किए गए फोटो को देखकर पता चलता है कि फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का एक सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ में 64 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर, फिर 32 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का एक लेंस, 5 मेगापिक्सल का पांचवा लेंस, और 2 मेगापिक्सल का लेंस भी देखने को मिल सकता है। यानि कि फोन 6 कैमरा सेंसर वाले रियर सेटअप के साथ आ सकता है। 

हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। Android 13 ओएस के साथ इसमें HiOS स्किन देखने को मिल सकती है। फोन में 4,000mAh बैटरी के साथ में 66W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.75 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। टिप्स्टर के अनुसार इस फोन की कीमत 8900 युआन (लगभग 1,05,575 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.