Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 के डिजाइन का खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशंस

Tecno Phantom V Fold 2 मॉडल नंबर AE10 के साथ नजर आया है। इसे Mediatek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 के डिजाइन लीक हुए हैं।
  • Tecno Phantom V Flip 2 में Mediatek Dimensity 8050 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Tecno Phantom V Fold 2 में Mediatek Dimensity 9000+ प्रोसेसर होगा।

Tecno Phantom V Fold में 7.85 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है

Photo Credit: Tecno

Tecno कथित तौर पर Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 पर काम कर रहा है। टेक्नो के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर अब तक काफी अफवाहें आ चुकी हैं। आज स्पिलसमबीन्स पब्लिकेशन की एक नई लीक से पहली बार डिवाइसेज की रियल-लाइफ फोटो सामने आई हैं। आइए Tecno के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 Price


कीमत की बात करें तो पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Phantom V Flip 2 के 8+256GB वेरिएंट की कीमत GHS 9,800 (लगभग 53,074 रुपये) होगी, जबकि Tecno Phantom V Fold 2 के 12+512GB वेरिएंट की कीमत GHS 16,550 (लगभग 89,437 रुपये) होगी। रिपोर्ट से पता चला है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री घाना में 8 सितंबर से शुरू हो सकती है।


Tecno  Phantom V Fold 2 Specifications


Tecno Phantom V Fold 2 मॉडल नंबर AE10 के साथ नजर आया है। इसे Mediatek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। Phantom V Fold 2 में सेल्फी कैमरा के लिए कवर और इंटरनल स्क्रीन दोनों पर पंच-होल कटआउट हैं। रियर की ओर तीन लेंस वाला एक कैमरा डेक है, जिसमें एक टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। मॉड्यूल पर एनग्रेविंग से पुष्टि होती है कि 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है। हालांकि, अभी तक दोनों स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


Tecno Phantom V Flip 2 Specifications


Tecno Phantom V Flip 2 की बात करें तो इसमें काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। पिछले मॉडल के सर्कुलर पैनल के मुकाबले में आगामी फोन में अब काफी बड़ी कवर डिस्प्ले है। हालांकि, आउटर डिस्प्ले के बंद होने के चलते इसके बेजेल्स को मापना मुश्किल है, लेकिन इंटरनल डिस्प्ले के चारों ओर सिममेट्रिकल बेजेल्स नजर आते हैं। सेल्फी के लिए टॉप पर एक पंच-होल कटआउट भी है। फोन के रियर में एक स्टिकर कुछ जानकारी की पुष्टि करता है। इसमें ड्यूल-सिम सपोर्ट, 256GB इंटरनल स्टोरेज और AE11 मॉडल नंबर होगा, जिसे गीकबेंच पर Mediatek Dimensity 8050 प्रोसेसर के साथ देखा गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.