Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 18:10 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • 6,150mAh बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Tecno Camon 50, Tecno Camon 50 Pro फोन में 6,150mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Tecno

Tecno की ओर से Camon 50 सीरीज में दो स्मार्टफोन आज पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Tecno Camon 50, Tecno Camon 50 Pro को मार्केट में उतारा है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 में पेश किए हैं। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 6,150mAh बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग इनमें मिलती है। आइए जानते हैं विस्तार से इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Tecno Camon 50, Camon 50 Pro Price

Tecno Camon 50 को कंपनी ने KES 37,500 (लगभग 26,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है। वहीं, Camon 50 Pro KES 44,000 (लगभग 31,000 रुपये) में आता है। सेल 23 फरवरी से शुरू होगी। Tecno Camon 50 के कलर वेरिएंट्स Moonlight Black, Malachite Green, Nebula Titanium, Fir Green, Lavender Mist, और Mint Cream में से चुने जा सकते हैं। जबकि Tecno Camon 50 Pro को Moonlight Black, Malachite Green, Nebula Titanium, Fir Green, Lavender Mist, और Ethereal Blue शेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है।
 

Tecno Camon 50 Specifications

Tecno Camon 50 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। फोन में HiOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह फोन MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट से लैस होकर आता है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

फोन में डुअल स्पीकर मिलते हैं जिसके साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 6,150mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके डाइमेंशन 162.37x77.17x7.53 mm हैं। 

Advertisement

Tecno Camon 50 Pro Specifications

Tecno Camon 50 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1,208x2,644 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। Android 16 आधारित HiOS 16 पर यह रन करता है। 

फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस है जिसके साथ में OIS फीचर भी है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। 

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G. Wi-Fi, Bluetooth, FM radio, GPS, NFC, USB Type-C port, और OTG सपोर्ट मिल जाता है। फोन में सभी जरूरी सेंसर हैं। यह इंफ्रारेड रिमोट भी सपोर्ट करता है। डुअल स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट साउंड इसमें दिया गया है। फोन में 6,150mAh की बैटरी है और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 162.37 × 76.97 × 7.38mm हैं।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1208x2644 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1208x2644 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.