Tecno Camon 30 5G और Premier 5G फोन BIS पर स्पॉट, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस

Tecno Camon 30 5G फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो कि फुल HD+ पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मार्च 2024 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Camon 30 में Mediatek Dimensity 7020 चिपसेट है।
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित HiOS 14 पर रन करता है।
  • Camon 30 Premier 5G में LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Tecno Camon 20 की सक्सेसर होगी अपकमिंग सीरीज

Photo Credit: Tecno Camon 20 में 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।

Tecno Camon 30 सीरीज पिछले कुछ समय से चर्चा में है। कंपनी इसे MWC 2024 में पेश कर चुकी है। Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G अब भारतीय सर्टिफिकेशन पर नजर आए हैं। यानी कि सीरीज के जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने के संकेत हैं। ग्लोबल मॉडल की बात करें तो Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं भारतीय सर्टिफिकेशन में फोन के बारे में क्या पता चलता है। 

Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G को भारत की सर्टिफिकेशन साइट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर देखा गया है। इससे पता चलता है कि सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होगी। Camon 30 5G फोन दो मॉडल नम्बर कैरी करता है, जिसमें CL7 और CL7k नाम (via) हैं। जबकि Camon 30 Premier 5G फोन को CL9 मॉडल नम्बर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन फोन का भारत में लॉन्च अब तय कहा जा सकता है। जल्द ही कंपनी इसके लिए घोषणा भी कर सकती है।  

Camon 30 Premier 5G में LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Dimensity 8200 Ultra चिपसेट है जिसके साथ 12GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 5000mAh बैटरी है और 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा सेंसर हैं। 

Tecno Camon 30 5G फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो कि फुल HD+ पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Camon 30 में Mediatek Dimensity 7020 चिपसेट है। साथ में 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित HiOS 14 पर रन करता है।

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो स्मार्टफोन के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.