48MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Camon 18T फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Tecno Camon 18T की कीमत पाकिस्तान में PKR 28,999 (लगभग 12,351 रुपये) है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं पर्पल, सिरेमिट व्हाइट और डस्ट ग्रे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 18T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है टेक्नो कैमन 18टी
  • फोन में मौजूद हैं तीन कलर ऑप्शन
Tecno Camon 18T स्मार्टफोन को Tecno Camon 18 सीरीज़ के नए मॉडल के रूप में पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, इस सीरीज़ के तहत इससे पहले Tecno Camon 18, Tecno Camon 18P, Tecno Camon 18i और Tecno Camon 18 Premier स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लेटेस्ट टेक्नो कैमन 18टी फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।
 

Tecno Camon 18T price, availability

Tecno Camon 18T की कीमत पाकिस्तान में PKR 28,999 (लगभग 12,351 रुपये) है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं पर्पल, सिरेमिट व्हाइट और डस्ट ग्रे। फोन खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट व घरेलु मार्केट में ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।  
Advertisement
 

Tecno Camon 18T specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो कैमन 18टी फोन Android 11 आधारित Hi OS पर काम करता है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 18टी स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई व ब्लूटूथ आदि शामिल हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.