8GB RAM, 8000mAh बैटरी वाले Teclast T60 टैबलेट की बिक्री शुरू, जानें क्या है खास

Teclast T60 में 13 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Teclast T60 की कीमत 899 युआन (लगभग 10,260 रुपये) है।
  • Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast T60 में 13 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा दिया गया है।

Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Teclast

Teclast ने कुछ हफ्ते पहले Teclast T60 एंड्रॉइड टैबलेट को पेश किया था। अब यह टैबलेट बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Teclast T60 में Unisoc T616 चिपसेट दी गई है। यह टैबलेट 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस टैबलेट में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। Teclast T60 में 8000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Teclast T60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Teclast T60 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Teclast T60 की कीमत 899 युआन (लगभग 10,260 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आज यानी कि 10 नवंबर से उपलब्ध हो गया है।


Teclast T60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000×1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। 6.5mm स्लिम बेजेल्स वाली यह डिस्प्ले 92% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आती है। इसमें बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए 82 चैनल टच मैट्रिक्स है। स्क्रीन में ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजेस्टमेंट और आई प्रोटेक्शन के लिए एंबिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। इस टैबलेट में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Teclast T60 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W PD चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कलर ऑप्शन के मामले में यह Deep Space Grey कलर में आता है। डाइमेंशन की  बात करें तो टैबलेट की लंबाई 279 mm, चौड़ाई 174 mm, मोटाई 7.8mm और वजन 558 ग्राम है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इस टैबलेट में Mali-G57 GPU के साथ ऑक्टा कोर 12nm Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.