TCL ने दिखाया फोल्‍ड और रोल होने वाला कॉन्‍सेप्‍ट फोन, जानें क्‍या है खास

ट्विटर पर पोस्‍ट किया गया वीडियो फोन के डिस्‍प्‍ले पर फोकस करता है, जो फोल्‍ड हो जाता है। अनफोल्‍ड होने पर टैबलेट के आकार जैसा डिस्‍प्‍ले मिलता है

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 21:24 IST
ख़ास बातें
  • चीन में DTC 2021 टेक्‍नॉलजी कांग्रेस में इस फोन को दिखाया गया
  • ट्विटर पर पोस्‍ट किया गया वीडियो फोन के डिस्‍प्‍ले पर फोकस करता है
  • TCL कॉन्सेप्ट फोल्डेबल और रोलेबल फोन में OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है

TCL के फोल्‍ड और रोल होने वाले कॉन्‍सेप्‍ट फोन में फोल्‍ड होने पर 6.87 इंच का डिस्प्ले है। फोन अनफोल्‍ड करने पर डिस्‍प्‍ले का आकार 8.55 इंच से 10 इंच के बीच बढ़ाया जा सकता है।

फोल्‍डेबल फोन को लेकर लगभग हर ब्रैंड काम कर रहा है और इसके नए आयाम दिखा रहा है। TCL ने भी अपने फोल्‍ड और रोल होने वाले कॉन्‍सेप्‍ट फोन को दिखाया है। चीन में DTC 2021 टेक्‍नॉलजी कांग्रेस के दौरान TCL ने अपने कॉन्सेप्ट डिजाइन को अनवील किया। फोन के प्रोटोटाइप को चाइना इवेंट के दौरान प्रदर्शित किया गया था और एक ट्विटर यूजर ने TCL कॉन्सेप्ट फोन का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि TCL का यह फोल्‍ड और रोलेबल कॉन्‍सेप्‍ट फोन पूरी तरह तैयार है और कई नए फीचर्स से लैस है।

अभी तक यह क्लियर नहीं है कि डिवाइस कब तक एक कमर्शल प्रोडक्‍ट बन जाएगी यानी आम लोग कब तक इसे खरीद पाएंगे। हालांकि कंपनी इस डिवाइस को आने वाले वक्‍त में लॉन्‍च करने के लिए आशावान नजर आती है। ट्विटर पर पोस्‍ट किया गया वीडियो फोन के डिस्‍प्‍ले पर फोकस करता है, जो फोल्‍ड हो जाता है। अनफोल्‍ड होने पर टैबलेट के आकार जैसा डिस्‍प्‍ले मिलता है, जबक‍ि फोन को फोल्‍ड कर देने पर वही डिस्‍प्‍ले कंटेंट फ्रंट में आ जाता है। हालांकि वीडियो में ग्राफि‍क्‍स उतने दमदार नजर नहीं आते। यह माना जा सकता है कि कंपनी फोन के बाकी पहलुओं पर काम कर रही होगी। 
Advertisement
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, TCL के फोल्‍ड और रोल होने वाले कॉन्‍सेप्‍ट फोन में फोल्‍ड होने पर 6.87 इंच का डिस्प्ले है। फोन अनफोल्‍ड करने पर डिस्‍प्‍ले का आकार 8.55 इंच से 10 इंच के बीच बढ़ाया जा सकता है। पॉकेट साइज फोन के मामले में यह कॉन्‍सेप्‍ट बेहतरीन है, जिसे आसानी से टैबलेट में बदला जा सकता है। हालांकि फोन कितना ड्यूरेबल होगा, इस पर कुछ भी लिखना अभी जल्‍दबाजी होगी। फोन के कई मूविंग पार्ट डिवाइस को संवेदनशील बना सकते हैं। मार्केट में फोन की कामयाबी के लिए कंपनी को इसके एक्‍सपेंडेबल डिस्‍प्‍ले को मजबूत बनाना होगा। बात करें स्‍पेक्‍स की, तो इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि TCL कॉन्सेप्ट फोल्डेबल और रोलेबल फोन में OLED डिस्‍प्‍ले के साथ 240Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 

सामने कोई मजबूत दावेदार नहीं हो तो ऐसी डिवाइस की कीमत ज्‍यादा हो सकती है। TCL कॉन्सेप्ट फोल्डेबल और रोलेबल फोन अगर हकीकत बन जाता है, तो यह फोल्‍ड फोन मार्केट के शुरुआती लीडर सैमसंग से मुकाबला करेगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.