MWC 2022 में TCL ने लॉन्च किए 5 स्मार्टफोन, Ultra Flex फोल्डेबल फोन भी किया पेश

TCL 30 5G की कीमत 249 यूरो (करीब 21,000 रुपये), TCL 30+ की कीमत 199 यूरो (करीब 16,800 रुपये) और TCL 30 की कीमत 179 यूरो (करीब 15,100 रुपये) है। TCL 30 SE की कीमत 149 यूरो (करीब 12,550 रुपये) और TCL 30 E की कीमत 139 यूरो (करीब 11,700 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • TCL 30 5G, TCL 30, TCL 30+, TCL 30 SE, और TCL 30 E को किया गया लॉन्च
  • MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, Helio G37, और Helio G25 SoCs से हैं लैस
  • यूरोप में 139 यूरो (करीब 11,700 रुपये) से शुरू होती हैं इनकी कीमत

TCL 30 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है

TCL 30 5G, TCL 30, TCL 30+, TCL 30 SE, और TCL 30 E को चीनी ब्रांड द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2022 में लॉन्च किया गया है। TCL 30 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है, और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज से लैस है। स्टैंडर्ड TCL 30 और TCL 30+ MediaTek Helio G37 चिपसेट और 4GB रैम के साथ आते हैं। वहीं, TCL 30 SE और TCL 30 E दोनों ही MediaTek Helio G25 चिपसेट से लैस हैं। इसके अलावा, TCL ने MWC 2022 में एक कॉन्सेप्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन - TCL Ultra Flex भी दिखाया है।
 

TCL 30 5G, TCL 30, TCL 30+, TCL 30 SE, TCL 30 E price

TCL 30 5G की कीमत 249 यूरो (करीब 21,000 रुपये), TCL 30+ की कीमत 199 यूरो (करीब 16,800 रुपये) और TCL 30 की कीमत 179 यूरो (करीब 15,100 रुपये) है। TCL 30 SE की कीमत 149 यूरो (करीब 12,550 रुपये) और TCL 30 E की कीमत 139 यूरो (करीब 11,700 रुपये) है। इनमें से TCL 30 5G और TCL 30 E यूरोप में अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि बाकी यूरोप में पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अपकमिंग TCL 30 5G को ड्रीमी ब्लू और टेक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, स्टैंडर्ड TCL 30 और TCL 30+ को म्यूज़ियम ब्लू और टेक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया। TCL 30 SE को अटलांटिक ब्लू, ग्लेशियल ब्लू और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जबकि TCL 30 E को अटलांटिक ब्लू और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

TCL 30 5G, TCL 30, TCL 30+ specifications

तीनों नए टीसीएल स्मार्टफोन- TCL 30 5G, TCL 30, TCL 30+ को Android 12 पर आधारित TCL UI के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। तीनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 100 प्रतिशत NTSC DCI-P3 कलर गैमट कवरेज, 395ppi पिक्सल डेनसिटी और 900 nits पीक ब्राइटनेस है।
Advertisement

TCL 30 5G में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। स्टैंडर्ड TCL 30 और TCL 30+ में MediaTek Helio G37 चिपसेट है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। 5G फोन में 64GB या 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। जबकि, स्टैंडर्ड टीसीएल 30 में 64 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। वहीं, टीसीएल 30+ में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। तीनों टीसीएल स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
 

तीनों टीसीएल स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप एक समान है। इनमें f/1.85 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ और मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, TCL 30 5G और TCL 30+ में f/2.3 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सेल सेंसर मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड TCL 30 में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल सेंसर मिलता है।
Advertisement

TCL 30 5G पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। दूसरी ओर, TCL 30 और TCL 30+ पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। केवल TCL 30 और TCL 30+ में स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।

TCL 30 5G, TCL 30, और TCL 30+ को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

TCL 30 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,010mAh की बैटरी है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में केवल स्टैंडर्ड TCL 30 को 10W का चार्जर मिलता है। तीनों स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.54x75.24x7.78mm और वज़न 184 ग्राम है।
Advertisement
 

TCL 30 SE, TCL 30 E specifications

TCL 30 SE और TCL 30 E दोनों ही Android 12 पर आधारित TCL UI पर चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 6.52-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जहां टीसीएल 30 एसई में 2.5डी कर्व्ड ग्लास और टीसीएल 30 ई को फ्लैट डिस्प्ले पैनल मिलता है। दोनों पैनल 70 प्रतिशत NTSC कवरेज, 269ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आते हैं, और मैक्सिमम 450nits की ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।

TCL 30 SE और TCL 30 E दोनों में MediaTek Helio G25 चिपसेट मिलता है। पहले में 4GB रैम के साथ 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है और बाद वाले में 3GB रैम के साथ 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
 

TCL 30 SE को TCL 30 5G, TCL 30, और TCL 30+ के समान रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल का डेप्थ और मैक्रो सेंसर होता है। हालांकि, TCL 30 E में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए, TCL 30 SE में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है, जबकि TCL 30 E में 5-मेगापिक्सल का शूटर मिलता है।

दोनों फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और Wi-Fi डायरेक्ट शामिल हैं।

दोनों स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। TCL 30 SE 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन रिटेल बॉक्स में केवल 10W का चार्जर मिलता है। TCL 30 E केवल 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.2x75.5x8.9mm और वज़न 190 ग्राम है।
 

TCL Ultra Flex foldable smartphone specifications (expected)

MWC 2022 के दौरान, TCL ने एक कॉन्सेप्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी दिखाया। स्मार्टफोन को अस्थायी रूप से अल्ट्रा फ्लेक्स नाम दिया गया है और इसे 360-डिग्री रोटेटिंग हिंज का उपयोग करके अंदर या बाहर की ओर मोड़ा जा सकता है। इसमें 2,460x1,860 रिज़ॉल्यूशन के साथ 8-इंच की PLP AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के टूटने का खतरा है, क्योंकि रिपोर्ट में बताया गया है कि यह हैंड्स-ऑन इवेंट के दौरान काम करने वाले डिस्प्ले को देखने में सक्षम नहीं था। टीसीएल ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि डिस्प्ले या हिंज कैसे काम करेगा।

चीनी टेक दिग्गज ने यह भी बताया है कि डुअल फोल्डेबल डिस्प्ले होने के अपने फायदे हैं। जब अंदर की ओर फोल्ड किया जाता है, तो यह Samsung Galaxy Z Fold सीरीज़ के समान काम करेगा, जबकि Huawei Mate X की तरह  बाहर की ओर मुड़ा हुआ होगा, तो कैमरे के व्यूफाइंडर की तरह काम कर सकता है। हैंड्स-ऑन डिवाइस एक खाली स्लॉट भी दिखाता है, जिसमें स्टाइलस शामिल होने का अनुमान है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.