Tata-Vivo deal : Vivo इंडिया में हिस्‍सेदारी नहीं खरीदेगा Tata ग्रुप, Apple है वजह!

Tata-Vivo deal : डील नहीं होने की वजह टाटा और ऐपल की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पार्टनरशिप को बताया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 15:50 IST
ख़ास बातें
  • वीवो इ‍ंंडिया में हिस्‍सेदारी खरीदने से पीछे हटा टाटा ग्रुप
  • ऐपल के साथ हुई डील को माना जा रहा वजह
  • वीवो इंडिया अपनी 51 फीसदी हिस्‍सेदारी चाहती है बेचना

अगर टाटा ग्रुप, वीवो इंडिया में हिस्‍सेदारी खरीदता है, तो ऐपल के साथ उसका सीधा कॉम्पिटिशन हो जाएगा।

Tata Vivo deal : भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) कुछ वक्‍त से मेहनत कर रहा है। कंपनी अपने इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसेज का लगातार विस्‍तार कर रही है। कहा जाता है कि टाटा ग्रुप, वीवो इंडिया (vivo India) के बिजनेस में बड़ी हिस्‍सेदारी हासिल करना चाहता था। अब टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा समूह ने अपनी बोली रोक दी है। इसकी वजह ऐपल (Apple) को बताया गया है। ऐपल के कारण आखिर क्‍यों वीवो इंडिया में हिस्‍सेदारी खरीदने से पीछे हट रही है टाटा, आइए जानते हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, वीवो इंडिया, टाटा ग्रुप को अपनी 51 फीसदी हिस्‍सेदारी बेचने के लिए कोशिश कर रही थी। इससे कंपनी को भारत में कामकाज करने में आसानी होती और एक्‍सपेंशन के लिए पैसा भी मिल जाता। पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट में इसकी वजह टाटा और ऐपल की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पार्टनरशिप को बताया गया है। 

टाटा ग्रुप ने विस्‍ट्रॉन इंडिया की बंगलूरू यूनिट का अधिग्रहण किया है और आईफोन निर्माण में टाटा की भूमिका हो गई है। अगर टाटा ग्रुप, वीवो इंडिया में हिस्‍सेदारी खरीदता है, तो ऐपल के साथ उसका सीधा कॉम्पिटिशन हो जाएगा,‍ जिसका असर दोनों कंपनियों पर होगा। 

इस मामले से जुड़े एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि यह मुख्‍य वजह है (टाटा की ऐपल से पार्टनरशिप) जिसने उसकी योजना को विफल कर दिया। टाटा का वीवो के साथ कोई भी सौदा एक प्रतिस्पर्धी के साथ साझेदारी होता। शायद इसी वजह से टाटा और वीवो के बीच बातचीत टूट गई। ‘फिलहाल' इस पर दोबारा सोचने  की संभावना बहुत कम है।
Advertisement

वीवो इंडिया से जुड़ी अन्‍य खबरों में कंपनी की भारत में परफॉर्मेंस लगातार अच्‍छी बनी हुई है। काउंटरपॉइंट की लेटेस्‍ट रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 की दूसरी तिमाही में स्‍मार्टफोन्‍स की शिपमेंट में वीवो देश में दूसरे नंबर पर है। उसकी शिपमेंट 18.8 फीसदी रही है, जो पिछले साल इस दौरान 17.4 फीसदी थी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.