स्वाइप एलीट प्लस बजट फोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2016 17:37 IST
किफायती हैंडसेट बनाने के लिए पहचान बना चुकी भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज ने अपना नया स्मार्टफोन एलीट प्लस लॉन्च किया है। स्वाइप एलीट, एलीट 2 और एलीट नोट के बाद यह इस सीरीज का कंपनी का चौथा हैंडसेट है। बजट स्पेसिफिकेशन से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है और यह 6 जून से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसपर ड्रेगन ट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 2 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे।

स्मार्टफोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 88 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में मौजूद है 3,050 एमएएच की बैटरी, जिसके पूरी तरह से चार्ज होने पर 2 दिन तक चल जाने का दावा किया है।

यह एक डुअल सिम डिवाइस है जो डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद है। एलीट प्लस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फ्रीडम ओएस का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

याद रहे कि स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने इससे पहले अप्रैल महीने में अपने एलीट नोट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। स्वाइप एलीट नोट में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले 64- बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट और 4जी सपोर्ट के साथ आने वाले एलीट नोट में फ्रीडम ओएस आधारित एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 77.1x154x8.4 मिलीमीटर और वजन 194 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.